- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब सैफ को पता चला फिर से प्रेग्नेंट है पत्नी तो ऐसे दिया था रिएक्शन, करीना कपूर ने खुद किया खुलासा
जब सैफ को पता चला फिर से प्रेग्नेंट है पत्नी तो ऐसे दिया था रिएक्शन, करीना कपूर ने खुद किया खुलासा
मुंबई. इस साल की शुरुआत भले ही अच्छी नहीं रही हो लेकिन बीच में कुछ खुशखबरी भी सुनने को मिली। कई एक्ट्रेसेस जहां शादी के बंधन में बंधी वहीं, कुछ ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरें भी सुनाई। एक ओर जहां करीना कपूर (kareena kapoor) की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई तो वहीं अनुष्का शर्मा (anushka sharma) भी नए साल में मां बनने वाली है। सैफ अली खान (saif ali khan) और करीना फरवरी 2021 तक दोबारा पेरेंट्स बनने वाले हैं। करीना का ये दूसरा बच्चा और सैफ का चौथा है। बता दें कि करीना का प्रेग्नेंसी का छठा महीना चल रहा है। करीना ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उन्होंने सैफ को ये खबर दी तो उनका क्या रिएक्शन था। बता दें कि इन दिनों करीना अपना खास ख्याल रख रही है।

करीना ने इंटरव्यू में बताया कि जब सैफ को पता चला कि मैं दूसरी बार प्रेग्नेंट हू तो उनका रिएक्शन फिल्मी टाइप नहीं था। वह शांत और खुश थे। मेरे घर में कुछ भी फिल्मी नहीं है। सैफ बहुत ही नॉर्मल और रिलैक्स रहते हैं। जैसा कि मैंने बताया ये प्लान में तो नहीं था लेकिन हम हमेशा से ऐसा चाहते और इसे सेलिब्रेट करना चाहते थे और हम इसको पूरी तरह एन्जॉय कर रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने एक और इंटरव्यू के दौरान अपने पति को लेकर कई सारी बातें की। उन्होंने कहा कि कई 100 सुपरस्टार्स हो सकते हैं लेकिन सैफ जैसा कोई नहीं हो सकता। करीना ने कहा- सैफ बहुत ही बहादुर एक्टर हैं। चाहे कितने भी सुपरस्टार्स हो लेकिन सैफ जैसा दूसरा कोई नहीं हो सकता। वह बहुत ही अलग सोचते हैं।
बता दें कि सैफ और करीना ने यह खुशखबरी देने के लिए ऑफिशल स्टेटमेंट जारी किया था। करीना ने ये भी बताया कि तैमूर के वक्त वह आखिर तक एक्टिव रही थीं लेकिन तब ऐड वगैरह शूट किए थे। इस बार वह फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। बता दें कि करीना लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ आमिर खान हैं। मूवी 2021 में रिलीज होगी।
करीना हाल ही में दिल्ली में अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करके मुंबई अपने घर लौटी है। वे करीब 28 दिन तक दिल्ली में अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी थी।
शूटिंग खत्म होने पर करीना ने सोशल मीडिया पर लिखा था- सभी जर्नी का एक अंत होता है। आज मैंने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग खत्म की। कठिन समय, महामारी, मेरी प्रेग्नेंसी और नर्वसनेस कोई भी हमारे जज्बे को रोक नहीं सकी। बेशक सभी सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए। शुक्रिया आमिर खान और अद्वैत चंदन। शुक्रिया पूरी शानदार टीम, पूरी क्रू आपको याद करूंगी।
करीना का बेबी बंप दिखने लगा है तो फिल्म लाल सिंह चड्ढा के मेकर्स इसे छुपाने के लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल करेंगे।
आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी और काम के बीच भी उनके चेहरे का ग्लो कम नहीं हुआ है बल्कि और बढ़ ही गया है। हाल ही में करीना के मेकअप आर्टिस्ट पॉम्पी ने उनकी फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए पॉम्पी ने करीना को भी टैग किया है।
बात करीना के वर्कफ्रंट की करें तो वे करन जौहर की आने वाली मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी। इसमें अनिल कपूर, विक्की कौशल, रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।