MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • मम्मी Kareena Kapoor के नक्शे कदम पर चलने लगा बेटा, अभी से खुद को फिट रखने योगा करते दिखे तैमूर

मम्मी Kareena Kapoor के नक्शे कदम पर चलने लगा बेटा, अभी से खुद को फिट रखने योगा करते दिखे तैमूर

मुंबई. करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती है। कुछ हो जाए, चाहे वे कितनी ही रात तक पार्टी करती रहे लेकिन वे सुबह टाइम पर जिम वर्कआउट करने पहुंच ही जाती है। हाल ही में उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के महीनेभर बाद ही करीना ने जिम जाना शुरू कर दिया। अब उनका बेटा तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) भी उनके नक्शे कदम पर चलने लगा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तैमूर की फोटो शेयर की है जिसमें वह योगा मैट पर लेटकर स्ट्रेच कर रहे हैं। हालांकि करीना ने इस फोटो के साथ जो कैप्शन लिखा है वो काफी मजेदार है। उन्होंने लिखा- आपको कभी समझ नहीं आएगा कि योगा के बाद स्ट्रैचिंग हो रही है या नींद के बाद अंगड़ाई ली जा रही है। #LockdownYoga'. तैमूर की फोटो देखकर सेलेब्स के साथ फैन्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 10 2021, 01:38 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

वैसे जबसे तैमूर बड़े भाई बने हैं तबसे वह काफी जिम्मेदार हो गए हैं। कुछ दिनों पहले करीना ने तैमूर की फोटो शेयर की थी, जिसमें वह सभी के लिए कुछ स्पेशल बनाते नजर आ रहे थे। तैमूर की इस फोटो को काफी पसंद किया गया था।
 

28

बता दें कि करीना ने सिजेरियन डिलीवरी के जरिए दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। बेबी के आने से पहले ही सैफ और करीना ने एक नया घर भी ले लिया था। इस घर में कुछ समय पहले ही यह कपल शिफ्ट हुआ है। सैफ ने करीना का ख्याल रखने के लिए शूटिंग से पैटरनिटी लीव भी थी। सैफ, पूरी तरह से करीना का ध्यान रख रहे थे। हालांकि, अब वे काम पर लौट आए है। 

38

करीना ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि तैमूर को वो सामान्य कपड़े ही पहनाती हैं। उन्होंने बताया- मैं बेटे के लिए जारा, एडिडास और एचएनएम से शॉपिंग करती हूं। उसके लिए गुच्ची या पराडा जैसे ब्रांड के कपड़े नहीं लेती हूं'। अभी तो वो पैसे नहीं कमाता है और उसके पेरेंट्स को उसके कपड़े खरीदने के लिए बहुत काम करना पड़ता है। ऐसे में उसे महंगे कपड़े पहनने को नहीं मिलते हैं।

48

बता दें कि तैमूर को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए सैफ उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेजने की इच्छा जता चुके हैं। हालांकि करीना ने कहा है कि वो ऐसा नहीं होने देंगी। एक बातचीत में दादी शर्मिला ने कहा था- तैमूर आज उनसे भी ज्यादा फेमस हो गए हैं और उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है।

58

पापा सैफ अली खान का सोचना है कि वो एक दिन अपने लाडले को एक्टर बनते देखना चाहते हैं। सैफ ने कहा था- किसी एक फ्राइडे को वह अपनी पहली फिल्म रिलीज करेंगे, इतना मुझे यकीन है। मैं चाहता हूं कि तैमूर एक्टर बनें। उन्होंने कहा था- बॉलीवुड में काम करने की जगह है क्योंकि जब वे खुद 17-18 साल के थे, तब उन्होंने खुद को बर्बाद होने से बचा लिया था, जबकि उनके भविष्य के लिए उस समय कोई दिशा निर्देश नहीं था।

68

सैफ ने कॉफी विद करन में बताया था कि बेटे तैमूर की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतना रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।

78

तैमूर प्ले स्कूल जाते हैं। किड जिम कम स्कूल की 3 महीने की फीस 15,000 रुपए है यानी हर महीने का चार्ज 5,000 रुपए है। खास बात ये है कि बच्चों के इस स्कूल में वीक में महज एक दिन की क्लास लगती है। यहां बच्चों के खेलने और सीखने के लिए काफी सारे इक्यूप्मेंट्स हैं। फिलहाल स्कूल बंद है।

88

एक बार तो करीना ने तैमूर को लेकर अक्षय कुमार तक को चैलेंज कर दिया था। करीना ने एक इंटरव्यू में अक्षय को कहा था कि तैमूर आने वाले दिनों में आपके लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है। आपकी फैन फॉलोइंग को भी वह पछाड़ सकता है। उन्होंने अक्षय को चैलेंज करते हुए कहा था- अगर आप तैमूर की फिल्म के साथ अपनी फिल्म रिलीज करोगे तो उसकी फिल्म का ज्यादा कलेक्शन होगा। ये एक ओपन चैलेंज है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved