- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- घर से ऐसे कपड़े और बिना मेकअप बाहर निकली करीना कपूर, फिर जो लुक सामने आया उसे देखकर उड़ गए होश
घर से ऐसे कपड़े और बिना मेकअप बाहर निकली करीना कपूर, फिर जो लुक सामने आया उसे देखकर उड़ गए होश
मुंबई. करीना कपूर (Kareena Kapoor) इसी साल फरवरी में दूसरी बार मां बनी थी। उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। तब से अभी तक वे बेटे को वक्त दे रही थी लेकिन अब वे काम पर लौट आई है। बुधवार को करीना ने एक ऐड शूट किया। उनकी शूटिंग से जुड़ी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि करीना ऐड शूट के लिए घर से बहतु फॉर्मल ड्रेस पहनकर निकली थी। लेकिन बाद में उनके ऐड शूट को फोटो सामने आई, उसमें वे कमाल की नजर आ रहा थी। उनकी फोटोज सामने आते ही फैन्स के होश उड़ गए। बेबो के अलावा और भी कई बॉलीवुड सेलेब्स मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए। नीचे देखे करीना करीना कपूर सहित अन्य सेलेब्स की फोटोज...
| Published : Jul 21 2021, 06:24 PM IST / Updated: Jul 21 2021, 06:26 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
करीना कपूर लंबे समय बाद काम पर लौटी। वे डार्क लाल रंग की ड्रेस पहन घर से बाहर निकली थी। उनके बाल खुले थे और सेफ्टी के लिए उन्होंने मास्क पहन रखा था।
हालांकि, करीना कपूर की सामने आई फोटोज में वे बिना मेकअप और हैरान-परेशान भी नजर आई।
बता दें कि करीना ने अनिल कपूर के साथ मिलकर ऐड शूट किया। इसमें उन्होंने पीले रंग का चमकदार अनारकली सूट पहना था। गले में हैवी नेकलेस और बड़े-बड़े ईयररिंग्स में वे काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं, अनिल कपूर क्रीम कलर की शेरवानी पहने हुए थे।
करीना ने जो सूट पहना है उसे रिधि मेहरा ने डिजाइन किया है। रिधि मेहरा की वेबसाइट पर इस सूट की कीमत एक लाख 48 हजार रुपए हैं। करीना की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी।
जिम के बाहर स्पॉट हुई सारा अली खान। वे काले रंग के शॉर्ट्स र सफेद टी-शर्ट में नजर आई।
आलिया भट्ट एयरपोर्ट पर नजर आई। वे अपनी गाड़ी से फटाफट उतनी और तेजी में अंदर चली गई।
पति रोहनप्रीत सिंह का हाथ थामे शॉपिंग करने निकली नेहा कक्कड़। दोनों ने काले रंग की ड्रेस पहन रखी थी।
एयरपोर्ट पर नजर आई जाह्नवी कपूर। उन्होंने हल्के नीले रंग का सूट पहन रखा था। उनके बाल खुले थे और मास्क भी पहन रखा था।
लंबे समय बाद सोनानी बेंद्रे नजर आई। वे बांद्रा में एक सैलून के बाहर नजर आई।
खुशी कपूर जिम के बाहर स्पॉट हुई। उन्होंने गुलाबी और सफेद रंग की ड्रेस पहन रखी थी।