- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- प्रेग्नेंट करीना कपूर यूं छुपाती नजर आईं अपना बेबी बंप, केयरटेकर की गोद में तैमूर ने दिए ऐसे पोज
प्रेग्नेंट करीना कपूर यूं छुपाती नजर आईं अपना बेबी बंप, केयरटेकर की गोद में तैमूर ने दिए ऐसे पोज
मुंबई. कोरोना का कहर सभी तरफ मंडरा रहा है। हर दिन इस वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे हैं। भारत में भी हालात बहुत अच्छे नहीं है। बावजूद इसके सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी आवश्यकता के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं, कुछ सेलेब्स ने शूटिंग कर दी थी है तो कुछ अपने काम पर जाने लगे हैं। इतना ही नहीं कई तो मॉर्निंग वॉक और जॉगिंग करते भी नजर आ जाते है। इसी बीच अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद करीना कपूर पहली बार घर में निकली। उनके साथ पति सैफ अली खान और बेटा तैमूर भी थे। हालांकि, सभी जल्दी-जल्दी वापस घर के अंदर भी चले गए थे।

पति सैफ अली खान के साथ घर से बाहर निकली करीना इस दौरान ब्लू कलर की शर्ट और मस्टर्ड कलर की पैंट पहने नजर आई। उन्होंने सावधानी बरतते हुए चेहरे पर मास्क भी लगा रखा था।
करीना ने प्रेग्नेंसी के चलते इतनी ढीली शर्ट पहनी थी कि वो अपने बेबी बंप को कुछ इस तरह छुपाती नजर आईं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीना साढ़े तीन महीने की प्रेग्नेंट हैं।
कुछ इस अंदाज में नजर आईं तैमूर की मम्मी करीना कपूर।
वहीं, करीना और सैफ का बेटा तैमूर अली खान भी घर से बाहर घूमने को निकले। इस दौरान तैमूर बेहद क्यू नजर आ रहे थे।
तैमूर केयरटेकर की गोद में थे। इस दौरान भी वे फोटोग्राफर्स को पोज देना नहीं भूले।
नीतू सिंह इस दौरान बांद्रा में स्पॉट हुई। उन्होंने चैक शर्ट और ब्लैक कलर की पैंट पहन रखी थी।
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी बांद्रा में घूमती नजर आई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।