- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- करीना ने आखिरकार शुरू किया अपना अधूरा काम, पर प्रेग्नेंसी की वजह से ऐसी हुई हालत, थककर हुईं पस्त
करीना ने आखिरकार शुरू किया अपना अधूरा काम, पर प्रेग्नेंसी की वजह से ऐसी हुई हालत, थककर हुईं पस्त
मुंबई. आखिरकार प्रेग्नेंट करीना कपूर (kareena kapoor) ने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा (laal singh chaddha) की शूटिंग शुरू कर दी। वे इन दिनों दिल्ली में आमिर खान (aamir khan) के साथ शूट कर रही है। शूटिंग से जुड़ी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज में वे रेड और व्हाइट प्रिंट की ड्रेस पहने नजर आ रही है। उन्होंने बालों में हेयरबैंड लगा रखा था और किसी को तिरछी निगाहों से देख रही थी। रिपोर्ट्स की मानें तो लंबे समय बाद सेट पर शूटिंग करने पहुंची करीना काम खत्म होने के बाद थककर पस्त हो गई। बता दें कि कोरोना लॉकडाउन से पहले करीना ने इस फिल्म के काफी हिस्सों की शूटिंग पूरी कर ली थी। हालांकि, अभी भी शूटिंग से जुड़ा काफी काम बाकी है।

शूटिंग पर पहुंची करीना के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा था। इतना ही बेबी बंप के साथ वे बेहद खुश भी दिख रही थी।
बता दें कि करीना की शूटिंग दिल्ली में कई हफ्तों तक चलने वाली है। फिल्म को दिल्ली के कई इलाकों में शूट किया जाएगा। खबरों की मानें तो कुछ सीन्स करीना के अकेले है तो कुछ वे आमिर खान के साथ शूट करेंगी।
फिल्म की शूटिंग के दौरान करीना दिल्ली में नहीं बल्कि अपने पटौदी पैलेस में रूकी है। उनके साथ पति सैफ अली खान और बेटा तैमूर अली खान भी है।
मम्मी करीना के शूटिंग पर जाने के बाद पापा सैफ ही तैमूर का ध्यान रख रहे हैं। हालांकि, इस दौरान तैमूर मम्मी को काफी मिस भी कर रहा है।
बता दें कि प्रेग्नेंट पत्नी करीना को लेकर सैफ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, इसलिए करीना रोज पटौदी पैलेस से कार के द्वारा दिल्ली शूटिंग करने जा रही है।
करीना प्रेग्नेंट है इसलिए फिल्म के प्रोड्यूर और डायरेक्टर चाह रहे हैं उनके हिस्से की शूटिंग जल्दी से जल्दी से पूरी कर ली जाए।
कुछ पहले ही करीना अपने पूरे ताम-झाम के साथ दिल्ली रवाना हुई थी। मुंबई छोड़ने से पहले उन्होंने अपने काफी सारे काम भी निपटाए थे।
इसी महीने करीना-सैफ की शादी की सालगिरह भी है। और ऐसा कहा जा रहा है कि कपल पटौदी पैलेस में भी वेडिंग एनिवर्सरी मनाएगा। उम्मीद की जा रही है कि परिवार के अन्य लोग भी इस मौके पर मौजूद होंगे।
एक इंटरव्यू में करीना ने अपनी पहली प्रेग्रेंसी को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था- तैमूर के समय जब मैं प्रेग्नेंट थी तब सब मुझे बहुत खाने के लिए कहते थे और इसी वजह से मेरा 25 किलो वजन बढ़ गया था। मैं फिर से वही नहीं करना चाहती। मुझे बस हेल्दी खाना और फिट रहना है।
उन्होंने बताया था- मुझे लगता है कि पहली प्रेग्नेंसी के दौरान सब कहते थे पराठा खाओ, घी खाओ, दूध पियो। लेकिन अब मैं कहती हूं कि मैंने पहले ये सब किया हुआ है। मैं जानती हूं मेरी बॉडी को किसकी जरूरत है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।