- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Kareena Kapoor ने अब शुरू कर दिया घूमना-फिरना, ढीले कपड़े पहनकर पहुंची इस बेस्ट फ्रेंड से मिलने
Kareena Kapoor ने अब शुरू कर दिया घूमना-फिरना, ढीले कपड़े पहनकर पहुंची इस बेस्ट फ्रेंड से मिलने
मुंबई. दूसरी बार मां बनने के बाद करीना कपूर (kareena kapoor) ने 16 दिन बाद घर से निकलना शुरू किया था। और इसके बाद तो अब उन्होंने लगातार घूमना-फिरना शुरू कर दिया है। हाल ही में वे बहन करिश्मा कपूर (karisma kapoor) की बेटी समायरा के बर्थडे पार्टी में पहुंची थी। वहीं, शनिवार को करीना अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा (amrita arora) के घर के बाहर स्पॉट हुईं। करीना ने इस दौरान बेहद ढीले कपड़े पहन रखे थे। उन्होंने हल्के नीले रंग का लंबा टॉप और सफेद रंग का प्लाजो पहन रखा था। करीना ने अपने बाल खुले रखे थे और उनके हाथ में एक बड़ा सा बैग भी था। सामने आई फोटोज को देखकर कहा जा सकता है कि करीना इस दौरान अकेले ही अमृता से मिलने पहुंची थी। उनके साथ न तो बड़ा बेटा तैमूर अली खान (taimur ali khan) था और ही नहीं छोटा बेटा।

करीना कार से अकेले ही बाहर निकली। उन्होंने बकाया फोटोग्राफर्स को पोज दिए और सभी को देखकर हाथ भी हिलाया।
करीना ने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क पहन रखा था। और इस दौरान वे अपने कपड़े भी संभालती नजर आई।
आपको बता दें कि करीना 21 फरवरी को दूसरे बेटे को जन्म दिया था। महिला दिवस के मौके पर उन्होंने अपने बेटे के फोटो फैन्स के साथ शेयर की थी। हालांकि, इसमें उन्होंने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया था।
सफेद रंग की शर्ट और शॉट्स पहने मलाइका अरोड़ा अपने अपार्टमेंट के कैम्पस में नजर आई। उन्होंने इस दौरान जमकर कैमरामैन को पोज दिए।
सैफ अली खान का बेटा इब्राहिम अली खान धर्मा प्रोडक्शन के पुराने ऑफिस के बाहर स्पॉट हुआ। इस मौके पर इब्राहिम ने लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।
अनन्या पांडे, अरबाज खान के टॉक में पहुंची। इस दौरान अनन्या ने नीली और सफेद धारी वाली ड्रेस पहन रखी थी।
दीपिका पादुकोण छोटी बहन अनीशा के साथ नजर आई। इस दौरान दीपिका ने बेहद स्टाइलिश ड्रेस कैरी कर रखी थी।
बांद्रा में इलियाना डीक्रूज और एयरपोर्ट पर सोनू सूद स्पॉट हुए।
टीवी एक्टर आमिर अली एयरपोर्ट पर नजर आए। इस मौके पर आमिर कभी मास्क लगाए तो कभी बिना मास्क के दिखे।
टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान एयरपोर्ट पर नजर आई। हिना इस दौरान काले कपड़े पहनी हुई थी। उनके हाथ में ड्रेस की मैचिंग करता पर्स भी था।
फेमस पंजाबी सिंगर गुरदास मान एयरपोर्ट पर नजर आए। उन्होंने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए चेहरे पर मास्क पहन रखा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।