- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- तो इस खास दिन रिलीज होगी Kareena Kapoor के चाचा की अखिरी फिल्म, 35 दिन पहले हुई थी हार्ट अटैक से मौत
तो इस खास दिन रिलीज होगी Kareena Kapoor के चाचा की अखिरी फिल्म, 35 दिन पहले हुई थी हार्ट अटैक से मौत
मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) के चाचा और बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाली राज कपूर (raj kapoor) के बेटे राजीव कपूर (rajiv kapoor) की आखिरी फिल्म तुलसीदास जूनियर (film tulsidas junior) की रिलीज डेट सामने आई है। राजीव कपूर की मौत के बाद उनकी आखिरी फिल्म इसी साल 30 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म का पोस्टर दिसंबर 2020 में लॉन्च किया था। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और आशुतोष गोवरिकर ने फैसला किया है कि इस फिल्म को 30 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि 30 अप्रैल 2020 को राजीव के बड़े भाई ऋषि कपूर (rishi kapoor) का निधन हुआ था। इस फिल्म की शूटिंग 2018 में शुरू की गई थी। इस फिल्म में संजय दत्त अहम किरदार निभा रहे हैं। इसमें वह एक स्नूकर कोच के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी

आपको बता दें कि राजीव कपूर का निधन 9 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। राजीव के बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया था- घर में हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें चेम्बूर के इनलैक्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अफसोस कि हम उन्हें बचा नहीं सके।
राजीव ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म एक जान है हम से की थी। 1983 में आई ये फिल्म सुपरहिट रही थी लेकिन पहली ही फिल्म हिट होने के बाद भी राजीव का करियर फ्लॉप ही रहा। कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद राजीव ने एक्टिंग छोड़ दी और डायरेक्शन करने लगे।
शायद कम ही लोग जानते हैं कि राजीव कपूर के अपने पिता राज कपूर के साथ संबंध अच्छे नहीं रहे। और इसकी सबसे बड़ी वजह थी फिल्म राम तेरी गंगा मैली। बेटे राजीव का करियर संवारने राज कपूर ने उन्हें लेकर फिल्म राम तेरी गंगा मैली बनाई थी। इस फिल्म में राजीव के साथ मंदाकिनी लीड रोल में थी।
फिल्म तो हिट रही लेकिन राजीव कपूर की वजह से नहीं बल्कि मंदाकिनी की वजह से। जहां एक ओर फिल्म चर्चित होती जा रही वहीं, राजीव कपूर की अपने पिता से नाराजगी बढ़ती गई। दोनों के बीच अनबन की नौबत तक बन गई। फिल्म मंदाकिनी के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गई। फिल्म हिट होने के बाद भी राजीव कपूर को इसका कोई खास फायदा नहीं मिला।
एक फिल्म के बाद मंदाकिनी रातोंरात स्टार बन गईं लेकिन राजीव कपूर वहीं के वहीं रह गए। राजीव कपूर का मानना था इसके लिए राज कपूर जिम्मेदार हैं। दरअसल, राजीव कपूर चाहते थे कि पिता इस फिल्म के बाद उनके लिए एक और फिल्म बनाएं। वो उन्हें उस फिल्म में एक नायक की तरह प्रोजेक्ट करें ताकि स्टार होने का जो फायदा मंदाकिनी को मिला था वो अब उन्हें इस फिल्म में मिले।
राजीव कपूर के चाहने के बावजूद राज कपूर ने ऐसा नहीं किया और राजीव को राज कपूर ने एक असिस्टेंट के तौर पर रखा। वो उनसे यूनिट का वह सारा काम कराते जो एक स्पॉटब्वॉय और असिस्टेंट करता था।
राजीव अपने पिता राज कपूर से इसी बात को लेकर चिढ़े थे कि वो उनको लेकर कोई फिल्म क्यों नहीं बना रहे। कहा जाता है कि राजीव कपूर, अपने पिता से इतने नाराज थे कि उनके निधन के बाद अंतिम संस्कार तक में नहीं गए। यही नहीं कपूर परिवार से अलग वो तीन दिन तक शराब के नशे में चूर रहे थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।