- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- छोटे भाई के निधन से बेसुध हुए करीना के पापा, अस्पताल के बाहर इस हालत में आए नजर, बेबो का भी बुरा हाल
छोटे भाई के निधन से बेसुध हुए करीना के पापा, अस्पताल के बाहर इस हालत में आए नजर, बेबो का भी बुरा हाल
मुंबई. रणधीर कपूर (randhir kapoor) के छोटे भाई राजीव कपूर (rajiv kapoor) का निधन हो गया है। 58 साल राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। मंगलवार को उनको अचानक हार्ट अटैक आया और उन्हें बड़े भाई रणधीर कपूर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर ने भाई की मौत की पुष्टि करते हुए कहा- मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की है, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके। राजीव कपूर को राम तेरी गंगा मैली फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने देवर को इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि दी। राजीव की फोटो को शेयर करते हुए लिखा -RIP.

राजीव कपूर की बॉडी अस्पताल से घर पहुंच चुकी है। सामने आई फोटो में करीना कपूर के पापा रणधीर कपूर बेसुध नजर आए। भाई को खोने के गम वे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।
रणधीर कपूर अपनी भाई की बॉडी को देख रोने लगे। वे खुद भाई की बॉडी को लेकर एम्बुलेंस के द्वारा घर पहुंचे। घर पर भी कपूर खानदान के कई मेंबर्स पहुंच चुके हैं।
अस्पताल के बाहर रणधीर कपूर को कई लोगों ने संभाला। वे भाई के जाने के गम में खुद को संभाल नहीं पा रहे।
चाचा के मौत की खबर सुनते ही करीना कपूर का हाल भी बुरा हो गया। प्रेग्नेंट करीना चाचा को श्रद्धांजलि देने घर से निकल चुकी है।
करिश्मा कपूर भी अपने चाचा राजीव कपूर के अंतिम दर्शन करने घर से निकल गई है। उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
करीना कपूर और करिश्मा कपूर मां बबिता के साथ बांद्रा में स्पॉट हुई। तीनों राजीव कपूर को श्रद्धांजिल देने घर से निकल चुकी है।
करीना कपूर इस दौरान काफी हैरान-परेशान नजर आई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।