- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- प्रेग्नेंसी में बढ़े वजन को कम करने Kareena Kapoor कर रही जमकर मेहनत, लगा डाली इतने KM दौड़
प्रेग्नेंसी में बढ़े वजन को कम करने Kareena Kapoor कर रही जमकर मेहनत, लगा डाली इतने KM दौड़
मुंबई. कोरोना को देखते हुए महाराष्ट्र में लॉकडाउन की वजह से लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। जिम, योगा सेंटर सब बंद है तो अब सेलेब्स ने अपनी फिटनेस का खुद ध्यान देना शुरू कर दिया है। करीना कपूर (Kareena Kapoor) भी दूसरी बार मम्मी बनने के बाद अब प्रेग्नेंसी वेट कम करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि वे कैसे अपना वजन कम कर रही है। करीना ने दो महीने पहले ही दूसरे बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के एक महीने का आराम करने के बाद उन्होंने काम शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं प्रेग्नेंसी वेट को कम करने के लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी हैं। करीना अपनी स्मार्ट वॉच में दिखा रही हैं कि उन्होंने दिन में कितनी कैलोरी बर्न की है। फोटो शेयर कर लिखा-लॉकडाउन का मतलब यह नहीं है कि वह हार मान ले।

वैसे, आपको बता दें कि करीना अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्शियस है। 40 की उम्र में भी करीना की फिटनेस का राज वर्कआउट के साथ ही हेल्दी और बैलेंस डाइट है।
करीना अपने दिन की शुरुआत वॉकिंग से करती हैं। वे रोज 30 मिनट वॉक करती हैं। उनका कहना है कि इससे उनकी स्ट्रेंथ बढ़ती और साथ ही वेट लूज करने में मदद मिलती है। वॉकिंग से ओवरऑल बॉडी का फैट और वेट कम होता है।
करीना हफ्ते में 3 से 4 दिन पिलाटे एक्सरसाइज करती हैं। यह 45 मिनट का सेशन होता है। इसके साथ ही वो फुल बॉडी वर्कआउट करती हैं, जिसमें काडिलेक, लेटर बेरल और जम्प बोर्ड शामिल है। उनकी जिम ट्रेनर नम्रता के मुताबिक हर दिन अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करते हैं ताकि इंटरेस्ट बना रहे।
करीना को फिट रखने में डाइटिंग एक्सपर्ट और न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर का भी बड़ा योगदान है। रुजुता ने उनको दिन में सिर्फ 2 कप कॉफी पीने की हिदायत दी है। करीना के मुताबिक, जरूरी नहीं है कि सुबह-सुबह सबसे पहले मैं काफी ही पिऊं। मेरे दिन की शुरुआत फ्रूट्स से होती है।
वेट लॉस की प्रॉसेस में करीना ने कभी भी डाइटिंग नहीं की। उन्होंने हेल्दी फूड खाया जो उन्हें पूरी तरह न्यूट्रिशन दे। बॉडी के ठीक से काम करने के लिए उसको सही खाना मिलना जरूरी है।
वे हफ्ते में एक दिन चीट मील के तौर पर पास्ता भी खाती हैं। वे खाने से ज्यादा समय तक दूर नहीं रह सकतीं, इसलिए वो डाइट से ज्यादा वर्कआउट पर फोकस करती हैं।
करीना कपूर की फिटनेस और जिम ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि करीना ने क्रेश डाइटिंग की जगह सेंसिबल और स्लो प्रॉसेस को फॉलो किया। नम्रता उन्हें लंबे टाइम से गाइड कर रही हैं। करीना इसके लिए नम्रता को महीने की 40000 रुपए फीस देती हैं।
करीना कपूर के लंच और डिनर में दाल-रोटी और सब्जी का सूप जरूर शामिल होता है। वे ब्रेकफास्ट में दूध और फ्रेश जूस, पराठा या उपमा, इडली लेती है। मॉर्निंग स्नैक्स में ब्राउन ब्रेड और सेंडविच।
वहीं लंच में करीना कपूर दाल के साथ 2 रोटी, एक कटोरी ग्रीन सलाद और वेजिटेबल सूप लेती हैं। डिनर में दाल रोटी, ब्राउन राइस, दही और सब्जी का सूप लेती हैं।
बात वर्कफ्रंट की करें तो वे फिल्म लालसिंह चड्ढा में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ आमिर खान है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।