- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 8 साल बाद स्क्रीन पर लौट रहीं करिश्मा, बहन की हौसलाअफजाई के लिए स्क्रीनिंग में पहुंचीं करीना
8 साल बाद स्क्रीन पर लौट रहीं करिश्मा, बहन की हौसलाअफजाई के लिए स्क्रीनिंग में पहुंचीं करीना
मुंबई। करिश्मा कपूर 8 साल बाद स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं। 2012 में आखिरी बार फिल्म 'डेंजरस इश्क' में नजर आईं करिश्मा कपूर जल्द ही वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में नजर आएंगी। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग शनिवार रात को मुंबई में हुई, जहां बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। इस मौके पर कपूर सिस्टर्स यानी करिश्मा और करीना मां बबीता के साथ नजर आईं। स्क्रीनिंग के दौरान दोनों बहनों की क्लोज केमेस्ट्री देखने को मिली। इस दौरान करीना अपनी बहन करिश्मा की वेब सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेंड थीं। बता दें कि मेंटलहुड एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसमें पति-पत्नी के रिलेशनशिप के चलते बच्चों की परवरिश पर कितना असर पड़ता है ये दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में करिश्मा कपूर के अलावा तिलोतमा शोम, श्रुति सेठ, संध्या मृदुल, शिल्पा शुक्ला और डिनो मोरिया नजर आएंगे। फिल्म की स्ट्रीमिंग 11 मार्च से ऑल्ट बालाजी और जी प्राइम पर होगी।
19

लंबे समय बाद बहन करिश्मा की स्क्रीन में वापसी को लेकर एक्साइटेड हैं करीना कपूर। मेंटलहुड की स्क्रीनिंग में मां बबीता के साथ पहुंचीं।
29
मेंटलहुड की स्पेशल स्क्रीनिंग में व्हाइट ड्रेस में नजर आईं करीना कपूर।
39
मेंटलहुड की स्क्रीनिंग में एकता कपूर। कहा जा रहा है कि एकता ने खुद अपनी कहानी पर ही इस वेब सीरिज को बनाया है।
49
स्क्रीनिंग में एकता कपूर के साथ हिना खान, आमना शरीफ, मौनी रॉय और शमिता शेट्टी।
59
स्क्रीनिंग में पार्थ समथान के साथ पहुंचीं एरिका फर्नांडीज।
69
वेब सीरिज की स्क्रीनिंग में रश्मि देसाई कुछ इस अंदाज में नजर आईं।
79
मेंटलहुड की स्क्रीनिंग में 'चक दे इंडिया' की पूरी टीम पहुंची।
89
मुंबई में डांस रिहर्सल के बाद बाहर निकलतीं दिशा पाटनी।
99
जैकी भगनानी के स्टूडियो के बाहर नजर आईं जैकलीन फर्नांडीज।
Latest Videos