- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कहानी उस शख्स की जो संजय दत्त की पत्नी के साथ रहा सालों लिव-इन में, अब इस एक्ट्रेस को कर रहा डेट
कहानी उस शख्स की जो संजय दत्त की पत्नी के साथ रहा सालों लिव-इन में, अब इस एक्ट्रेस को कर रहा डेट
मुंबई. हाल ही में टेनिस स्टार लिएंडर (Leander Paes) बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma) के साथ गोवा में हॉलिड एन्जॉय करते स्पॉट हुए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दोनों की रोमांटिक फोटोज देख यह कयास लगाए जा रहे हैं कपल इन दिनों रिलेशनशिप में है। लेकिन शायद कम ही लोग जानते हैं कि लिएंडर किम से पहले भी इन एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं। इतना ही नहीं वे करीब 10 साल तक संजय दत्त (Sanjay Dutt) की एक्स पत्नी रिया पिल्लई (Rhea Pillai) के साथ लिव-इन रहे। लेकिन दोनों की लव स्टोरी का बेहद दुखद अंत हुआ। इतना ही दोनों को अलग होने के लिए अदालत तक का दरवाजा खटखटाना पड़ा था। नीचे पढ़े लिएंडर और रिया पिल्लई की लव स्टोरी और कैसे उनकी जिंदगी में महिमा चौधरी की एंट्री हुई थी...

आपको बता दें कि रिया पिल्लई से पहले लिएंडर एक्ट्रेस महिमा चौधरी के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों का रिश्ता 6 साल तक चला। लिएंडर की जिंदगी में जैसी ही रिया की एंट्री हुई उन्होंने महिमा को छोड़ दिया। महिमा ने कहा था कि उनके रिश्ते में आई दूरी की वजह रिया पिल्लई थीं।
लिएंडर पेस 2003 में पहली बार मॉडल रिया पिल्लई से मिले थे। रिया उस वक्त शादीशुदा थीं। 1998 में उनकी शादी संजय दत्त से हो चुकी थी लेकिन संजय से अलग हुए बिना ही वो लिएंडर के नजदीक आ गईं थी। दोनों अमेरिका में एकसाथ रहने लगे, जिसके बाद 2008 में संजय दत्त ने रिया को तलाक दे दिया।
1990 में मुंबई ब्लास्ट केस में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जब संजय दत्त को थोड़ी राहत मिली तो माधुरी दीक्षित से उनका ब्रेकअप हो चुका था। ऐसे में संजय की लाइफ में सोशलाइट रिया पिल्लई का आना हुआ था। दोनों ने 1998 में शादी कर ली मगर ये ज्यादा नहीं टिकी और 2005 में ही दोनों का तलाक हो गया। बताया जाता है कि शादी करने के बाद भी दोनों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहे थे।
रिया की मानें तो उन्होंने 2005 में ही पेस से शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम आयना है। लेकिन, लिएंडर ने कभी इस बात को नहीं माना कि उन्होंने रिया से शादी की थी।
रिया ने पेस पर आरोप लगाए थे कि वे घर में कम ही रहते थे। 40 दिन तो वे अपने खेल और दूसरे कामों में बिजी रहते थे। लगभग 10 महीने वे बाहर रहते थे लेकिन कहां रहते थे ये किसी को नहीं पता होता था।
2004 में दोनों के बीच विवादों की खबर सामने आई थी। उस वक्त रिया ने पेस और उनके पिता पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था। पेस ने कहा कि उन्होंने कभी रिया से शादी ही नहीं की। रिया का कहना था कि बेटी आयना को ब्रेन ट्यूमर था और वो 2009 से न सिर्फ अपना घर मेंटेन कर रही हैं बल्कि बेटी की भी परवरिश कर रही हैं। इस वजह से वह कंगाल हो गई हैं और दोस्तों से उधार लेकर घर चला रही हैं।
रिया के आरोपों के बाद लिएंडर पेस ने उन्हें हर महीने डेढ़ लाख रुपए मेंटेनेंस के तौर पर देना शुरू कर दिया था। लेकिन रिया के मुताबिक, इतने पैसों में उनका गुजारा संभव नहीं हो पा रहा था क्योंकि बेटी के इलाज में ही हर महीने काफी मोटी रकम खर्च हो जाती थी।
रिया ने कोर्ट में जो अर्जी लगाई थी, उसमें मेंटेनेंस के लिए 1 करोड़ रुपए की डिमांड रखी थी। रिया के केस दर्ज कराने पर पेस ने कहा था कि रिया उनकी लिव-इन पार्टनर थीं न कि पत्नी इसलिए वह उन्हें गुजारा भत्ता देने के लिए कोई फोर्स नहीं कर सकता है। लिएंडर ने भी अपनी बेटी की कस्टडी मांगी। उन्होंने कहा था कि रिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर उनको नहीं दी थी। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी दोनों का रिश्ता पूरी तरह खत्म हो चुका था।
अब पेस एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ है नजर आ रहे हैं। बात किम की करें तो वे क्रिकेटर युवराज सिंह को भी डेट कर चुकी है। इसके बाद उन्होंने स्पेनिश ब्वॉयफ्रेंड कॉर्लोस मार्टिन को डेट किया। दोनों शादी कर मैड्रिड शिफ्ट होने वाले थे लेकिन किसी वजह से इन्होंने सगाई तोड़ दी थी।
2010 में किम ने केन्या बेस्ड बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी की। अली पहले से ही शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता थे। अपनी पत्नी से तलाक लेकर अली पुंजानी ने किम शर्मा से शादी की थी। हालांकि, 2017 में कपल ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी और दोनों को तलाक भी मिल गया।
पति से अलग होने के किम फैशन डिजाइनर अर्जुन खन्ना को डेट करने लगीं। लेकिन कुछ ही दिनों में दोनों का ब्रेकअप हो गया है। अर्जुन से ब्रेकअप के बाद वे एक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट करने लगी लेकिन अब तो यह रिश्ता भी खत्म हो गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।