- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- इस एक्टर ने खरीदा 93 साल पुराना बंगला, महल जैसे दिखने वाले आलीशान घर की कीमत है करोड़ों में, PHOTOS
इस एक्टर ने खरीदा 93 साल पुराना बंगला, महल जैसे दिखने वाले आलीशान घर की कीमत है करोड़ों में, PHOTOS
मुंबई. हॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म टाइटैनिक में जैक डॉसन का रोल प्ले करने वाले लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo Dicaprio) की गिनती इंडस्ट्री में सुपरस्टार्स में की जाती है। इतना ही नहीं वे अपने डिफरेंट किरदारों के लिए जाने जाते हैं। अपनी एक्टिंग और लाइफस्टाइल के लिए फेमस लियोनार्डो एक बार फिर चर्चा में आ गए है। दरअसल, इस बार वे अपने नए मैंशन को लेकर सुर्खियां बंटोर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में 93 साल पुराना एक आलीशान बंगला खरीदा, जो अंदर से दिखने में किसी महल से कम नहीं है। उन्होंने यह बंगला कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में लिया है।

इस मैंशन को लेकर एक बात और सामने आई है। दरअसल, लियोनार्डो डिकैप्रियो को यह मैंशन इतना ज्यादा पसंद आया कि उन्होंने इसके लिए मांगी गई रकम से भी ज्यादा चुकाई है।
बता दें कि यह लैविश लॉस फेलिज (Los Feliz) मैंशन मॉडर्न फैमिली टीवी शो के एक्टर जेसी टाइलर फर्ग्युसन और उनके पति जस्टिन मिकिता का था। जेसी और जस्टिन ने इस मैंशन की कीमत 51 करोड़ रुपए लगाई थी।
जबकि, लियोनार्डो डिकैप्रियो ने इस मैंशन को खरीदने के लिए जेसी और जस्टिन को तकरीबन 51.77 करोड़ रुपए दिए।
वैसे आपको बता दें कि जेसी टाइलर ने 2013 में इस प्रॉपर्टी को 33 करोड़ रुपए में खरीदा था। 1928 में बना यह मैंशन करीर 5 हजार स्क्वेयर फीट में फैला है।
इस मैंशन में कई बेडरूम और 4 बाथरूम हैं। 1998 में सिंगर ग्वेन स्टेफानी ने इस मैंशन को खरीदा था। इसके बाद ग्वेन ने इसमें स्विमिंग पूल सहित कई चीजों को बनवाया था।
लियोनार्डो का यह कोई पहला घर नहीं है जो उन्होंने खरीदा है। इससे पहले उन्होंने 2018 में एक घर खरीदा था। इस घर को खरीदने के लिए लियो ने 35 करोड़ रुपए दिए थे।
खबरों की मानें तो इस घर में लियो के पिता रहते हैं। बात लियो के करियर की करें तो उन्हें फिल्म टाइटैनिक से दुनियाभर में पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने वुल्फ ऑफ वॉलस्ट्रीट, द ग्रेट गैट्सबी, द रेवेनेंट जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वे जल्द ही किलर्स ऑफ द फ्लावर मून में नजर आएंगे।
बंगले के हर रूम में सीटिंग एरिया है। यहां कांच की बड़ी-बड़ी खिड़कियां और दरवाजे है, जिससे बाहर का नजारा आसानी से दिखता है।
मैंशन के एक एरिया में जिम भी बनाया गया है। यहां वर्कआउट करने के लिए सारी सुविधाएं मौजूद है।
एक शानदार बार रूम भी है, जिसकी दीवारों को ब्लू कलर से पेंट किया गया है। यहां भी सीटिंग के लिए बड़े-बड़े सोफे लगे हैं।
मैंशन में एक बड़ा सा डाइनिंग एरिया हैं। यहां बड़ी सी वूडन की डाइनिंग टेबल और चेयर्स है। इस रूम को भी बेहद शानदार तरीके से सजाया गया है।
यहां एक मॉर्डन किचन है। बड़े लैंप, झुमर और सारी आधुनिक सुविधाओं से लैस से यह किचन दिखने भी काफी अच्छा है। यहां सामान और किचन सेट रखने के लिए वार्डरोब बने हैं।
बेडरूम को बढ़े ही करीने से सजाया गया है। वॉल पर बड़ी टीवी के साथ कांच की खिड़कियां भी मौजूद है। इन खिड़कियों से बाहर की हरियाली देखने को मिलती है।
लियो का यह मैंशन सिर्फ अंदर से ही नहीं बाहर से भी देखने में बेहद आलीशान है। बाहरी एरिया में सीटिंग की पूरी व्यवस्था है। बड़े-बड़े पेड़ लगा रखे हैं।
आउटसाइड एरिया में स्विमिंग पूल। पूल के आसपास का नजारा भी देखने लायक है। यहां भी हरियाली है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।