- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- PHOTOS: गोद भराई में हाथ में शैम्पेन की गिलास और दोस्तों संग मस्ती करती दिखी अक्षय कुमार की हीरोइन
PHOTOS: गोद भराई में हाथ में शैम्पेन की गिलास और दोस्तों संग मस्ती करती दिखी अक्षय कुमार की हीरोइन
मुंबई. अक्षय कुमार (Akshay kuamr) के साथ फिल्म शौकीन में काम कर चुकी एक्ट्रेस लीजा हेडन (Lisa Haydon) तीसरी बार मां बनने वाली हैं। 17 जून, 1986 को चेन्नई में पैदा हुईं लीजा 35 साल की हो गई है। उन्होंने अपने बर्थडे को खास बनाने के लिए इसी दिन अपनी गोद भराई का फंक्शन भी ऑर्गेनाइज किया। इस दौरान प्रेग्नेंट लीजा ने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी शॉवर और बर्थडे पार्टी की ढेर सारी फोटो शेयर की है। सामने आई फोटोज में से एक में वे हाथ में शैम्पेन की गिलास लिए बेहद एक्साइडेट नजर आ रही है। इस फोटो पर उन्होंने लिखा- इन फोटोज को लेते समय मैंने शराब नहीं पी। @charlotteplow न्यूजीलैंड में अंगूरों को स्टंप करने और अपने अंगूर के बाग में गर्मी का जश्न मनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। बता दें कि लीजा अब फिल्मों से दूर है। वे आखिरी बार 2016 में फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में नजर आई थीं। नीचे देखिए लीजा की बर्थडे पार्टी गोद भराई की फोटोज...
| Published : Jun 17 2021, 03:57 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
अपनी फ्रेंड्स के साथ एक फोटो शेयर कर लीजा ने लिखा- सबसे खास दिनों में से एक। मेरे पांच दोस्तों ने मिलकर बेबी गर्ल के स्वागत में बेबी शॉवर का यह पूरा प्लान बनाया।
लीजा ने बेबी शॉवर की कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे अपनी दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। फोटोज में बेबी शॉवर की डेकोरेशन, केक्स और फ्लॉवर देखने लायक हैं।
लीजा ने अपने बेबी शॉवर के लिए व्हाइट कलर को चुना। व्हाइट कलर की वनपीस ड्रेस, फूलों का टियारा, खुले बाल और न्यूड मेकअप में वे बेहद खूबसूरत नजर आई।
लीजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी की ड्यू डेट बताई थी। लीजा के मुताबिक, वो इसी महीने जून में अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
लीजा अक्सर सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटो शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट करवाया था।
लीजा हेडन ने 29 अक्टूबर, 2016 को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड डिनो ललवानी से शादी की थी। लीजा और डिनो ने शादी से पहले करीब डेढ़ साल तक एक-दूजे को डेट किया था।
लीजा और डिनो ने थाईलैंड के फुकेट में स्थित अमनपुरी बीच रिजॉर्ट में शादी की थी। शादी की फोटोज लीजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थीं। लीजा के पति डिनो पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश एंटरप्रेन्योर गुल्लू ललवानी के बेटे हैं।
शादी के करीब 7 महीने बाद 17 मई, 2017 को लीजा ने पहले बेटे जैक को जन्म दिया। लीजा ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट बेटे के जन्म से 5 महीने पहले जनवरी, 2017 में की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक बिकिनी फोटो शेयर की थी, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं।
बता दें कि लीजा हेडन ने फरवरी, 2020 में अपने दूसरे बेटे लियो को जन्म दिया था। दो बच्चों की मां होने के बावजूद लीजा हेडन फिजिकली काफी फिट हैं और खुद को बहुत एक्टिव रखती हैं। कुछ दिनों पहले लीजा ने एक मजेदार डांस वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपनी दोस्तों के साथ बेबी शॉवर एन्जॉय कर रही थीं।
17 जून, 1986 को चेन्नई में जन्मीं लीजा हेडन का असली नाम एलिजाबेथ मैरी हेडन है। लीजा के पिता तमिल जबकि मां ऑस्ट्रेलियन मूल की हैं। उनकी बहन मल्लिका हेडन मॉडल और डीजे हैं। 2007 में भारत आने से पहले लीजा ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में रह चुकी हैं।