- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- सुंदरता ही नहीं डांस में भी माधुरी को कड़ी टक्कर देती हैं उनकी बहनें, ऐसी है एक्ट्रेस की फैमिली
सुंदरता ही नहीं डांस में भी माधुरी को कड़ी टक्कर देती हैं उनकी बहनें, ऐसी है एक्ट्रेस की फैमिली
मुंबई। बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी बहनों और फैमिली के बारे में कम ही लोगों को पता है। माधुरी ने अपनी बहन के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों स्कूल काम्पिटीशन के दौरान डांस करती नजर आ रही हैं। इस फोटो में यह पहचानना भी मुश्किल है कि कौन माधुरी हैं और कौन सी उनकी बहन। माधुरी के बारे में वैसे तो लोग काफी कुछ जानते हैं लेकिन उनकी दो बहनों रूपा और भारती के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है।

बड़ी बहनों भारती और रूपा के साथ माधुरी दीक्षित।
इन दोनों बहनों के अलावा माधुरी का एक भाई भी है, जिसका नाम अजीत दीक्षित है। दरअसल, माधुरी का स्टारडम इतना ज्यादा रहा कि उनकी फैमिली के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है।
माधुरी की तरह ही उनकी दोनों बहने भी ट्रेंड कथक डांसर हैं। कहा जाता है कि माधुरी को एक्ट्रेस बनाने के लिए रूपा और भारती ने कभी बॉलीवुड में आने की नहीं सोची।
हालांकि माधुरी की दोनों बहनें भी अब सैटल हो चुकी हैं लेकिन उनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
माधुरी के पिता का नाम शंकर दीक्षित और मां का स्नेहलता दीक्षित है। शंकर दीक्षित पेशे से इंजीनियर थे और उनकी खुद की फैक्टरी थी। सितंबर, 2013 में 91 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
80 और 90 के दशक की लीडिंग एक्ट्रेस रहीं माधुरी ने 1999 में लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया के कार्डियोवेस्कुलर सर्जन श्रीराम माधव नेने से शादी की।
माधुरी और नेने की शादी में बॉलीवुड के वेटरन एक्टर दिलीप कुमार, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो, श्रीदेवी, उनके पति बोनी कपूर, अमरीश पुरी, प्रेम चोपड़ा, नम्रता शिरोड़कर और मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की थी।
माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई, 1967 को मुंबई में हुआ था। वो पिछले 36 साल से फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से डेब्यू किया था। फिल्म को सफलता नहीं मिली लेकिन माधुरी के काम को काफी सराहा गया।
माधुरी एक्ट्रेस के साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। वो महज 3 साल की उम्र से कथक सीखने लगी थीं। वो एक ट्रेंड कथक डांसर भी हैं।
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने दो बेटों अरीन और रियान के पेरेंट्स हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।