- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी के सपोर्ट में आए दुर्योधन, 'भीष्म पितामह' के रवैये को बताया गलत
शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी के सपोर्ट में आए दुर्योधन, 'भीष्म पितामह' के रवैये को बताया गलत
मुंबई. सोनाक्षी सिन्हा का अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 11 में जाना भारी पड़ गया है। इसका खामियाजा एक्ट्रेस को अब तक भुगतना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अक्सर रामायण को लेकर सोनाक्षी का मजाक उड़ाते हैं। लॉकडाउन में इन दिनों रामायण का टेलीकास्ट फिर से किया जा रहा है। ऐसे में शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी को रामायण देखने की सलाह दी थी।
18

अब महाभारत में दुर्योधन का रोल प्ले करने वाले पुनीत इस्सर ने सोनाक्षी का सपोर्ट किया है और हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में बात करते हुए मुकेश खन्ना के रवैये को गलत बताया है।
28
वो कहते हैं कि 'उनको ऐसा नहीं कहना चाहिए था। सोनाक्षी AVM की स्टूडेंट हैं और उनके बच्चे भी वहां पढ़े थे। अगर उन्हें रामायण के एक सवाल का जवाब नहीं पता, इसका मतलब ये तो नहीं कि दुनिया का अंत हो गया।'
38
पुनीत ने मुकेश की उस बात का भी खंडन किया जब उन्होंने महाभारत बनाने के लिए एकता कपूर को खरी खोटी सुनाई। पुनीत के मुताबिक मुकेश खन्ना को एकता के खिलाफ बोलकर विवाद में नहीं फंसना चाहिए था।
48
पुनीत कहते हैं कि महाभारत पर किसी का कॉपीराइट नहीं है, हर किसी को वो बनाने का हक है। साजिद नाडियाडवाला के दादा जी ने भी महाभारत पर फिल्म बनाई थी और वो सुपरहिट साबित हुई थी।
58
पुनीत ने मुकेश खन्ना को विनम्र होने की सलाह दी है। उनकी मानें तो जब फल लगते हैं तब पेड़ को झुक जाना चाहिए। अब अपने ही इतने करीबी साथी के इस बयान पर मुकेश खन्ना क्या रिएक्शन देते हैं ये तो समय बताएगा लेकिन इस समय कई कलाकारों ने मुकेश को अपने निशाने पर लिया है।
68
इससे पहले महाभारत में ही कृष्ण का रोल अदा करने वाले नितीश भारद्वाज ने भी सोनाक्षी का बचाव किया था। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने तो उन पर तीखा वार किया था। एक्टर ने कहा था कि उन्हें किस ने हिंदू धर्म का रक्षक बनाया है।
78
बता दें, महाभारत में दुर्योधन का रोल प्ले करने वाले पुनीत वही हैं, जिनकी वजह से अमिताभ बच्चन मौत के मुंह में चले गए थे। 'कुली' फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर अमिताभ के साथ फाइटिंग सीन शूट कर रहे थे तभी बिग बी को चोट लग गई थी। हालांकि, पुनीत ने जानबूझकर नहीं किया था। एक्टर ने इसके लिए अमिताभ से माफी भी मांगी थी।
88
फोटो सोर्स-गूगल।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos