- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- मलाइका अरोड़ा करने वाली हैं अर्जुन कपूर से शादी ! अपनी ड्रीम वेडिंग का किया खुलासा
मलाइका अरोड़ा करने वाली हैं अर्जुन कपूर से शादी ! अपनी ड्रीम वेडिंग का किया खुलासा
मुंबई. मलाइका अरोड़ा 12 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर अब खुलकर बात करने लगी हैं। उनकी बातों से ऐसा लग रहा है कि वे जल्दी ही अर्जुन के साथ सात फेरे लेंगी। हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो में मलाइका ने अर्जुन के साथ होने वाली अपनी ड्रीम वेडिंग का खुलासा किया। उन्होंने बताया- मेरी ड्रीम वेडिंग बीच पर होगी। ये एक तरह से व्हाइट वेडिंग होगी। शादी में मैं एली सब की गाउन पहनूंगी। हालांकि, मलाइका ने इस बात खुलासा नहीं किया कि अर्जुन के साथ कब शादी करने वाली हैं। आपको बता दें कि लंबे समय तक मलाइका -अर्जुन ने अपनी रिलेशनशिप का खुलासा नहीं किया था।
14

शो में मलाइका ने बताया कि उनकी शादी में उनकी गर्लगैंग ब्राइडमेड्स होगी। चैट शो में मलाइका ने अर्जुन के बारे में बात करते हुए कहा कि अर्जुन को लगता है कि मैं उनकी अच्छी फोटोज क्लिक नहीं करती हूं, जबकि वो मेरी बेस्ट फोटोज क्लिक करते हैं।
24
एक इंटरव्यू के दौरान जब मलाइका से अर्जुन के साथ चर्च वेडिंग को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि ये सभी अफवाहें मीडिया के द्वारा फैलाई हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि वे तलाक के बाद अकेली नहीं रहना चाहती थीं। हर कोई एक रिलेशनशिप में रहना चाहता है।
34
पॉपुलर रियलिटी शो 'पावर कपल' में जब मलाइका-अरबाज खान साथ दिखना बंद हो गए थे, तभी से इनके अलग होने के कयास लगाए जा रहे थे। 1998 में दोनों ने शादी की थी।
44
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक 2017 में हुआ था। एक इंटरव्यू के दौरान अरबाज ने मलाइका के साथ रिलेशनशिप पर बात की थी। अरबाज के मुताबिक, उन्हें नहीं पता कि परफेक्ट रिश्ता क्या होता है। उन्होंने कहा था- 'मैंने अपने रिश्ते को 19 साल तक बचाने की कोशिश की लेकिन मैं सफल नहीं हो पाया'।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos