MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Delhi Murder Case
India Uzbekistan Deal
NEET PG 2026
Nepal Flood
Punjabi Influencer Death
Benjamin Netanyahu Son
Rewa Hospital Death
RSS Chief in USA
Nepal Glacier Disaster
RSS Chief Mohan Bhagwat
Samarkand Blue City
BJP Social Media Strategy
Nepal Flood News
FSSAI Action:
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • प्यार की खातिर हिंदू से मुसलमान बन गई थी ये एक्ट्रेस! 20 साल पहले अचानक बॉलीवुड से हो गई गायब

प्यार की खातिर हिंदू से मुसलमान बन गई थी ये एक्ट्रेस! 20 साल पहले अचानक बॉलीवुड से हो गई गायब

मुंबई। 90 के दशक में 'आशिक आवारा' और 'करन-अर्जुन' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 48 साल की हो गई हैं। 20 अप्रैल, 1972 को मुंबई के एक मराठी परिवार में जन्मी ममता कुलकर्णी की दो बहनें मिथिला एवं मोलिना हैं। ममता कुलकर्णी अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं। 1993 में  स्टारडस्ट मैगजीन में टॉपलेस होने से लेकर इस्लाम धर्म अपनाने तक, ममता और विवादों का गहरा नाता रहा है। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 22 2020, 05:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

ममता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1992 में फिल्म तिरंगा से की। उसके बाद बॉलीवुड में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, लेकिन 2000 के बाद ममता अचानक ही इंडस्ट्री से गायब हो गईं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

ममता कुलकर्णी ड्रग्स माफिया विकी गोस्वामी से प्यार करती थी। विकी जेल में बंद था उसे छुड़ाने के लिए उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और दुबई जाकर बस गईं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता कुलकर्णी ने अंडरवर्ल्ड ड्रग माफिया विकी गोस्वामी से शादी रचाई। 

39

मई 2016 में एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक दुबई की जेल में विकी को लगा कि अगर वो इस्लाम धर्म कबूल कर ले तो कानून में उसकी सजा कम हो जाएगी। खबरों के मुताबिक कानून के शिकंजे से बचने के लिए विकी ने इस्लाम कुबूल कर लिया।

49

कहा जाता है कि ममता कुलकर्णी भी मुस्लिम बन गईं थी। विकी ने अपना नाम यूसुफ अहमद रखा और ममता ने आयशा बेगम। फिर 15 साल जेल में रहने के बाद विकी गोस्वामी की 10 साल की सजा कम कर दी गई थी।

59

विक्की ने 2013 में ममता से शादी की और वर्तमान में दोनों केन्या के मोम्बासा में रहते हैं। हालांकि, ममता ने अपनी शादी की खबरों को हमेशा ही अफवाह बताया। ममता के मुताबिक, "मैंने कभी किसी से शादी नहीं की थी और न ही अब शादीशुदा हूं। यह सही है कि मैं विक्‍की से प्यार करती हूं, लेकिन उसे भी पता होगा कि अब मेरा पहला प्यार ईश्वर है।"

69

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने ममता को फिल्म 'चाइना गेट' में बतौर लीड एक्ट्रेस लिया था। शुरुआती अनबन के बाद संतोषी, ममता को फिल्म से बाहर निकालना चाहते थे। खबरों के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड से प्रेशर बढ़ने के बाद, उन्हें फिल्म में रखा गया। बाद में ममता ने संतोषी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप भी लगाया था।

79

1992 में फिल्म 'तिरंगा' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं ममता कुलकर्णी को 1993 में आई फिल्म 'आशिक आवारा' ने स्टार बना दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें 'फिल्मफेयर न्यू फेस' अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके बाद वे 'वक्त हमारा है', 'क्रांतिवीर', 'करण अर्जुन', 'बाजी' जैसी फिल्मों में नजर आई। उनकी लास्ट रिलीज फिल्म 'कभी तुम कभी हम' 2002 में रिलीज हुई थी।

89

कभी अपने बोल्ड अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाली ममता साध्वी भी बनीं। बॉलीवुड की गलियों को छोड़ उन्होंने अध्यात्म की राह पकड़ी। 2013 में उन्होंने अपनी किताब 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिनी' रिलीज की थी। 

99

फिल्‍मी दुनिया को अलविदा कहने की वजह बताते हुए ममता कुलकर्णी ने कहा था, 'कुछ लोग दुनिया के कामों के लिए पैदा होते है, जबकि कुछ ईश्वर के लिए पैदा होते हैं। मैं भी ईश्वर के लिए पैदा हुई हूं।'

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Toxic Day 5 Advance booking: रविवार को रॉकेट बनी 'टॉक्सिक', टिकट बिक्री ने किया हैरान!
Recommended image2
सितम्बर 2026 में रिलीज होंगी 65 से ज्यादा फ़िल्में, 'हैवान' से 'रामायण' तक देखें पूरी लिस्ट
Recommended image3
Toxic Advance Booking Day 4 : शनिवार को कैसा रहेगा 'टॉक्सिक’ का हाल? कितनी हुई एडवांस बुकिंग
Recommended image4
TOXIC स्टार यश को बहन राखी बांधकर छुए पैर, इमोशनल पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान
Recommended image5
Toxic Collection Day 3: 500 करोड़ में बनी 'टॉक्सिक' तीसरे दिन भी गिरी, कर पाई बस इतनी कमाई!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved