- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- इस हीरोइन को देखते ही होश खो बैठे थे Bobby Deol, पहले बढ़ाई दोस्ती और फिर दिया ऐसा ऑफर हैरान गई एक्ट्रेस
इस हीरोइन को देखते ही होश खो बैठे थे Bobby Deol, पहले बढ़ाई दोस्ती और फिर दिया ऐसा ऑफर हैरान गई एक्ट्रेस
मुंबई. 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) 49 साल की हो गई हैं। 20 अप्रैल, 1972 को मुंबई के एक मराठी परिवार में जन्मी ममता अपनी प्रोफेशन लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही। कई एक्ट्रेस को कम समय में पहचान मिलती है जबकि कई को सालों लग जाते हैं। ममता एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें बहुत कम समय में स्टारडम हासिल हो गया था, लेकिन वह इसे संभाल नहीं पाईं। 1992 में रिलीज हुई फिल्म तिरंगा से अपने करियर की शुरुआत करने वाली ममता कई कारणों से चर्चा में रही हैं। 1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट से लेकर इस्लाम धर्म अपनाने तक, ममता और विवादों का गहरा नाता रहा है। इसी बीच ममता और बॉबी देओल से जुड़ा एक किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो वाकई में चौंकाने वाला है।
| Published : Apr 21 2021, 03:13 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड में टॉपलेस फोटोशूट का चलन ममता ने ही शुरू किया था। कहा जाता है कि उस जमाने में यह मैगजीन ब्लैक में बिकी थी।
ममता ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल द्वारा वन नाइट स्टैंड के प्रपोजल के बारे में खुलासा किया था।
बात उन दिनों की है जब बॉबी देओल की फिल्म बरसात की शूटिंग चल रही थी और वो किसी होटल में रूके हुए थे। इत्तेफाक से उसी होटल में ममता भी अपनी किसी फिल्म के सिलसिले से वहां रूकी हुईं थीं।
ममता की उस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती भी थे। उसी दौरान मिथुन ने ममता की मुलाकात बॉबी देओल से करवाई थी। ममता को देखते ही बॉबी उनपर फिदा हो गए थे। उन्होंने फिर ममता से दोस्ती बढ़ाई।
खबरों की मानें तो जब दोनों अच्छे दोस्त बन गए तो तब बॉबी ने ममता को अपने साथ एक रात बिताने तक का ऑफर दे डाला था। यह सुनकर ममता हैरान रह गईं थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस दौरान बॉबी का अफेयर पूजा भट्ट से चल रहा था और ममता यह बात अच्छे से जानती थी।
बॉबी देओल के वन नाइट स्टैंड की बात सुनकर ममता ने कहा अगर वो उनके साथ एक रात बिताना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले अपनी गर्लफ्रेंड से इस बात की परमिशन लेनी पड़ेगी। यह सुनते ही बॉबी घबरा गए और उन्होंने इस बात को एक मजाक का रूप दे दिया।
1992 में फिल्म 'तिरंगा' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं ममता कुलकर्णी को 1993 में आई फिल्म 'आशिक आवारा' ने स्टार बना दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें 'फिल्मफेयर न्यू फेस' अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके बाद वे 'वक्त हमारा है', 'क्रांतिवीर', 'करण अर्जुन', 'बाजी' जैसी फिल्मों में नजर आई। उनकी लास्ट रिलीज फिल्म 'कभी तुम कभी हम' 2002 में रिलीज हुई थी।
कभी अपने बोल्ड अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाली ममता साध्वी भी बनीं। बॉलीवुड की गलियों को छोड़ उन्होंने अध्यात्म की राह पकड़ी। 2013 में उन्होंने अपनी किताब 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिनी' रिलीज की थी।