- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 36 साल पहले मंदाकिनी की वजह से कपूर खानदान में मचा था बवाल, 1 बात को लेकर आपस में भिड़े थे बाप-बेटे
36 साल पहले मंदाकिनी की वजह से कपूर खानदान में मचा था बवाल, 1 बात को लेकर आपस में भिड़े थे बाप-बेटे
मुंबई. फिल्म राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili) से रातोंरात बॉलीवुड इंडस्ट्री में छाने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini) 58 साल की हो गई है। उनका जन्म 30 जुलाई, 1963 को मेरठ में हुआ था। उनका असली नाम यास्मीन जोसेफ है। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली मंदाकिनी पिछले 24 साल से इंडस्ट्री से गायब है। वे आखिरी बार 1996 में फिल्म जोरदार में नजर आई थी। लंबे समय से फिल्मों से दूर मंदाकिनी को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वे दोबारा एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली है। खबरों की मानें तो वे कुछ वेब सीरिज की कहानियां पढ़ रही है। यूं तो मंदाकिनी ने खूब नाम कमाया लेकिन इन्हीं की वजह से कपूर खानदान में बवाल भी मच गया था। नीचे पढ़े आखिर क्यों मंदाकिनी की वजह से राजीव कपूर अपने पिता राज कपूर से खफा हो गए थे...

मंदाकिनी ने अपने करियर के शुरुआत में खूब रिजेक्शन झेले। एक डायरेक्टर ने उन्हें कुमार गौरव के साथ कास्ट करने की प्लानिंग तक कर ली थी लेकिन चूंकि कुमार गौरव फिल्म लव स्टोरी से सुपरस्टार बन गए थे इसलिए उन्होंने मंदाकिनी के साथ काम करने से मना कर दिया था। थक-हारकर मंदाकिनी वापस अपने होम टाउन चली गई थी।
कुछ महानों बाद मंदाकिनी को पता चला कि राज कपूर एक फिल्म बना रहे है, जिसमें उन्हें एंग्लो इंडियन दिखने वाली लड़की की जरूरत है। मंदाकिनी भी ऑडिशन के लिए पहुंच गई और उनकी किस्मत चमक गई और उन्हें फिल्म के फाइनल कर लिया गया।
बता दें कि राज कपूर ने बेटे राजीव कपूर को री-लॉन्च करने के लिए फिल्म राम तेरी गंगा मैली बनाई थी। लेकिन इसका फायदा राजीव की जगह मंदाकिनी को हुई। फिल्म सुपरहिट हुई और मंदाकिनी रातोंरात स्टार बन गई।
फिल्म राम तेरी गंगा मैली के बाद राजीव कपूर को ज्यादा फिल्मों के ऑफर नहीं मिले जबकि मंदाकिनी के सामने फिल्मों की लाइन लग गई। हर डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी फिल्म के बाद राज कपूर और राजीव कपूर के रिश्ते में ऐसी दरार आई, जो कभी भर नहीं पाई। कहा जाता है कि राजीव कपूर, अपने पिता से इतने नाराज थे कि उनके निधन के बाद वे अंतिम संस्कार तक में शामिल नहीं हुए थे। इतना ही नहीं कपूर फैमिली से अलग वे तीन दिन तक शराब के नशे में डूबे रहे थे। अब तो राज कपूर और राजीव कपूर दोनों ही इस दुनिया में नहीं है।
फिल्म राम तेरी गंगा मैली में कई बोल्ड सीन्स देने की वजह से मंदाकिनी ने सनसनी मचा दी थी। सीन्स को लेकर कई विवाद भी हुए थे। वहीं, दूसरी ओर जब वे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ देखी गई तब भी खूब बवाल मचा था। इसके बाद उन्हें काम मिलना भी कम हो गया और करियर का ग्राफ धीर-धीरे नीचे गिरने लगा।
फिर उन्होंने अचानक बॉलीवुड को छोड़ दिया और डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से 1990 में शादी कर ली। वे पति के साथ मिलकर तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाती हैं। वे बुद्धिस्ट मौंक भी रह चुके हैं। कपल के दो बच्चे हैं बेटा राबिल और बेटी राब्जे इनाया ठाकुर।
मंदाकिनी ने जीवा, आग और शोला, लोहा, हवालात, जीते है शान से, कमांडो, प्यार मोहब्बत, तेजाब, आखिरी बाजी, जंगबाज, प्यार के नाम कुर्बान, तकदीर का तमाशा, शेषनाग, दुश्मन, डांस-डांस जैसी फिल्में में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।