- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 44 की उम्र में भी कुंवारे हैं मीका सिंह, विवादों से भरी है जिंदगी, लग्जरी गाड़ियों के हैं शौकीन
44 की उम्र में भी कुंवारे हैं मीका सिंह, विवादों से भरी है जिंदगी, लग्जरी गाड़ियों के हैं शौकीन
मुंबई. बॉलीवुड के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) 44 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 10 जून, 1977 को दुर्गा, पश्चिम बंगाल में हुआ था। बॉलीवुड फिल्मों के लिए एक से बढ़कर एक गाना गाने वाले मीका जहां अपनी आवाज के लिए पहचाने जाते हैं, वहीं विवादों से भी उनका पुराना नाता रहा है। 2006 में उन्होंने अपनी ही बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को सरेआम किस करके खूब हंगामा मचाया था। यह मामला मीडिया में भी खूब उछाला गया था। इसके बाद राखी खुद कई बार इस मुद्दे पर बात करते दिखाई दीं। द कपिल शर्मा शो में राखी ने मीका सिंह पर कमेंट करते हुए कहा था-उसे मैंने ही मशहूर बनाया वर्ना कौन सुनता था उसके गाने। पढ़िए और किस-किस तरह के विवादों से जुड़ा है मीका सिंह नाम...

आपको बता मीका के साथ और भी कई विवाद जुड़े हैं। वे हिट एंड रन केस, मॉडल से छेड़छाड़, डॉक्टर को थप्पड़ मारना, बिपाशा बसु संग किस पर विवाद, कस्टम ड्यूटी चोरी, कबूतरबाजी जैसे कई आरोपों में घिर चुके हैं।
मीका पॉपुलर सिंगर दलेर मेहंदी के भाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर गिटारिस्ट की थी। उन्होंने भाई के साथ मिलकर गाने भी कम्पोज किए। फिर उन्होंने खुद गाने की सोची। हालांकि, उन्हें अपनी अलग आवाज की वजह से कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा।
कई बार रिजेक्ट होने के बाद मीका ने खुद का एल्बम लॉन्च करने के बारे में सोचा और 2008 में पहला गाना सावन में लग गई आग गाना। इस गाने के बाद वे सुनने वालों के दिलों पर राज करने लगे। फिर उनकी आवाज का जादू चला जो आज भी कायम है।
एक वक्त था जब मीका एक गाना महज 500 रुपए के लिए गाते थे लेकिन रिपोर्ट की मानें तो अब एक गाने के लिए 20 से 50 लाख रुपए फीस चार्ज करते हैं। उनकी प्रॉपर्टी की बात करें तो वे करीब 450 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालिक है। बता दें कि उनकी ज्यादातर कमाई स्टेज शो के जरिए होती है।
मीका के पास मुंबई के अंधेरी में एक आलीशान अपार्टमेंट हैं। उनके पास एक शानदार फार्महाउस है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
रिपोर्ट्स की मानें तो अन्य बॉलीवुड सेलेब्स की तरह उनके पास प्राइवेट जेट है। वे गाड़ियों के भी शौकीन है। उनके पास Porsche Panamera, Hummer, Lamborgini, Ford, Mercedes जैसी कई लग्जरी कारें है।
बता दें कि 44 साल की उम्र में भी मीका सिंह कुंवारे है। उन्होंने अपनी शादी न होने का जिम्मेदार भाई दलेरी मेहंदी को बताया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था- जब मैं दलेर भाई की टीम में 1995 में गिटारिस्ट था और उस वक्त एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। उस लड़की को अपने भाई का लैंडलाइन नंबर दे दिया था। मीका ने बताया था- एक दिन उस लड़की ने फोन किया, भगवान जाने दलेर पाजी ने उससे क्या कहा कि उसने मेरे साथ ब्रेकअप कर लिया और मेरा दिल टूट गया। मेरे शादी न करने की वजह सिर्फ दलेर पाजी हैं।
मीका सिंह ने अपने कई एल्बम तो निकाले ही साथ ही कई बॉलीवुड फिल्मों में भी गाने गाए। उन्होंने अपना सपना मनी-मनी, जब वी मेट, ढोल, सिंग इज किंग, इशकियां, लम्हा, हाउसफुल, मौसम, बॉडीगार्ड, रेडी, खिलाड़ी 786, सन ऑफ सरदार, राउडी राठौर, आर..राजकुमार, जंजीर, सुल्तान, ड्रीम गर्ल जैसी कई फिल्मों में गाने गाए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।