- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 55 की उम्र में भी 30 के दिखते हैं मिलिंद सोमन, बताया सुबह से रात तक का डाइट प्लान, इतनी पीते हैं शराब
55 की उम्र में भी 30 के दिखते हैं मिलिंद सोमन, बताया सुबह से रात तक का डाइट प्लान, इतनी पीते हैं शराब
मुंबई. मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) 55 की उम्र में भी 30 साल के नजर आते हैं और इसका राज है उनकी फिटनेस। उनकी लाइफस्टाइल काफी बेहतरीन है। वे हर दिन जमकर वर्कआउट करते है और सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने फैन्स की रिक्वेस्ट पर अपना डेली रुटीन, डाइट प्लान और वर्कआउट के बारे में कई सारी बातें शेयर किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में सुबह से लेकर रात तक का पूरा प्लान डिटेल में शेयर किया। आपको बता दें कि हाल ही में वे कोरोना संक्रित हो गए थे और उन्होंने इससे जंग जीती। संक्रमित होने के दौरान उन्होंने काढ़ा पिया था।

मिलिंद ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर कर बताया है कि वह सुबह से लेकर शाम तक क्या खाते हैं। उन्होंने लिखा- आप लोगों में से कई लोग मुझसे पूछते रहते हैं कि मैं क्या खाता हूं, तो आप जान लिजिए कि यह बहुत सिम्पल है लेकिन मैं कहां हूं और खाने को क्या है इसके आधार पर चीजें बदलती भी जाती है।
मिलिंद ने बताया- सुबह उठकर करीब 500 एमएल पानी, जो रूम टेम्परेचर पर होता है पीता हूं। नाश्ता करीब 10 बजे करता हूं। इसमें कुछ नट्स, पपीता, तरबूज या खरबूजा, कोई सीजनल फ्रूट जैसे आम खाता हूं। बात मीठा खाने की हो तो वे गुड़ खाते हैं।
उन्होंने बताया- करीब 2 बजे लंच करता हूं। ज्यादातर चावल और दाल की खिचड़ी के साथ सीजनल सब्जियां खाता हूं। इस खिचड़ी में एक हिस्सा दाल-चावल और दो हिस्सा सब्जियां होती हैं। इसमें 2 चम्मच घर का बना घी डालता हूं। जब चावल नहीं खाता तो 6 रोटी, सब्जियां और दाल खाता हूं। उन्होंने बताया कि महीने में एक बार छोटा टुकड़ा चिकन/मटन या एक अंडा खाता हूं।
शाम 5 बजे कभी-कभी एक कप ब्लैक टी और उसमें मीठे के लिए गुड़ डालता हूं। डिनर शाम को 7 बजे के आसपास करता हूं, जिसमें एक प्लेट सब्जियां/भाजी। अगर बहुत भूख लगी हो तो खिचड़ी। नॉन-वेज नहीं लेता। अगर कुछ मीठा लेता हूं तो वो गुड़ का बना ही होता है। सोने से पहले हल्दी वाला गरम पानी गुड़ डालकर पीता हूं।
जहां तक हो मैं ओवर रिफाइंड, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड से दूर रहता हूं। कोई सप्लिमेंट या अलग से विटामिन नहीं लेता। पानी जितनी जरूरत हो पीता हूं और कभी ठंडा पानी नहीं पीता। सॉफ्ट ड्रिंक नहीं लेता। एल्कोहॉल साल में एक या दो बार शायद 1 ग्लास लेता हूं। क्वारंटाइन के दौरान मेरे रुटीन में कोई चेंज नहीं आया था। बस दिन में 4 बार काढ़ा पीता था।
बता दें कि मिलिंद फिटनेस बरकरार रखने के लिए कभी जिम नहीं जाते और ना ही हर दिन रनिंग करते हैं। मिलिंद की मानें तो जिम, सिर्फ बॉडी बिल्डिंग के लिए है लेकिन फिटनेस के लिए नहीं। जब वे 38 साल के थे तभी उन्होंने जिम जाना छोड़ दिया था और वो मानते हैं कि 20 साल पहले की तुलना में आज वो ज्यादा फिट हैं।
मिलिंद कहते हैं कि वह फिट रहने के लिए सिंपल एक्सरसाइज जैसे- पुशअप्स, पुल-अप्स और रनिंग करते हैं। फिट रहने के लिए जिम जाना बिल्कुल जरूरी नहीं है।वे हर दिन नहीं बल्कि हफ्ते में 3-4 बार रनिंग करते हैं। उनका मानना है कि शरीर का हर वक्त एक्टिव रहना बहुत जरूरी है।
मिलिंद की मानें तो जब उन्होंने टीवी पर अपना करियर शुरू किया था उस वक्त उन्हें स्मोकिंग की लत लग गई थी और उस दौरान वे दिन में 30 सिगरेट तक पी जाया करते थे। लेकिन 2004 में पहले उन्होंने स्मोकिंग छोड़ी। उन्हें इस आदत को पूरी तरह से छोड़ने में 3 साल का समय लगा।
आज की बात करें तो मिलिंद पत्नी अंकिता कंवर के साथ अपने फार्महाउस में वक्त गुजार रहे हैं। वे फॉर्महाउस में उगी सब्जियां ही खा रहे हैं। बता दें कि उनकी पत्नी भी उन्हीं की तरह फिटनेस पर ध्यान देती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।