- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- हरनाज संधू के करियर पर कहीं लग ना जाए ब्रेक! इस बीमारी से पीड़ित हैं मिस यूनिवर्स
हरनाज संधू के करियर पर कहीं लग ना जाए ब्रेक! इस बीमारी से पीड़ित हैं मिस यूनिवर्स
मुंबई. 21 साल के लंबे इंतजार के बाद हरनाज संधू ने भारत को मिस यूनिवर्स (Miss universe2021) का खिताब दिलाकर देश का मान बढ़ाया था। 80 देशों के प्रतियोगियों को मात देते हुए उन्होंने इस खिताब को अपने नाम किया था। लेकिन महज 3 महीने बाद ही हरनाज को बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा। लैक्मे फैशन वीक 2022 में जब वो रैंप पर उतरी तो उनका ट्रासफॉर्मेशन देखकर हर कोई हैरान रह गया। उनके बढ़े हुए वजन की हर तरफ चर्चा होने लगी। यहां तक की भारत का मान बढ़ाने वाली हरनाज को बॉडी शेमिंग से गुजरना पड़ा। आखिर परफेक्ट फिगर की मल्लिका का अचानक इतना वजन कैसे बढ़ गया आइए नीचे जानते हैं...
- FB
- TW
- Linkdin
)
ऐसा पहली बार नहीं है जब हरनाज को अपने वजन को लेकर बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा। इससे पहले भी उनके फिगर को लेकर मजाक बनाया गया है।
इस बार हरनाज के बढ़े वजन को लेकर ट्रोल किया गया। लेकिन जब वो कॉलेज में पढ़ती थी तब उनके पतले होने का मजाक बनाया जाता था। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद इस बात का जिक्र करती नजर आई थीं।
इस बार लोग ये जानने के लिए बेचैन हैं कि आखिर मिस यूनिवर्स का तीन महीने में इतना वजन कैसे बढ़ गया। लोगों की उत्सुकता और ट्रोलर्स का मुंह बंद करने के लिए हरनाज ने इसकी वजह बताई है।
चंडीगढ़ में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस उन्होंने कहा कि मैं अपनी बॉडी की रिस्पेक्ट करती हूं। मुझे सीलिएक बीमारी (celiac) बीमारी है।लोगों को नहीं पता कि मुझे ग्लूटेन से एलर्जी है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें स्टिगमा ब्रेक करना पसंद है।
हरनाज के इस बयान से साफ हो गया है कि आखिर क्यों उनका वजन बढ़ गया है। celiac एक इंटेस्टाइनल बीमारी है, जो शरीर में ग्लूटेन के डाइजेस्ट ना कर पाने की वजह से होती है।
सीलिएक रोग में ग्लूटन खाने से छोटी आंतों को नुकसान होता है। शरीर को पौष्टिक तत्व नहीं मिल पाते हैं जिसके परिणाम कई रोग सामने आते हैं। इसमें शरीर का वजन अचानक बढ़ जाता है तो अचानक घट भी जाता है।
बावजूद इस बीमारी के हरनाज संधू ने ना सिर्फ खुद को मजबूत रखा, बल्कि अपने सेहत का पूरा ख्याल रखती हैं। उन्हें घुड़सवारी, तैराकी, एक्टिंग, डांसिंग और घूमने का बेहद शौक है।
और पढ़ें:
RRR की सफलता को देख बॉलीवुड है हैरान, सलमान के बाद रणवीर सिंह ने कही ये बड़ी बात
रणबीर कपूर जल्द ही आलिया को बनाएंगे अपनी दुल्हनिया, एक्टर ने किया ये ऐलान