- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- सौतेली मां पर जान छिड़कते हैं सलमान खान तो करीना कपूर और सारा में है खास कनेक्शन
सौतेली मां पर जान छिड़कते हैं सलमान खान तो करीना कपूर और सारा में है खास कनेक्शन
मुंबई. आज मदर्स डे है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस खास दिन को सेलिब्रेट करना नहीं भूलते हैं। वैसे, तो हर कोई अपनी मां के बेहद करीब है, लेकिन कुछ सेलेब्स ऐसे भी है जिनकी सौतेली मां भी है। इनमें से कुछ के रिश्ते सौतेली मां से बेहद खास है तो कोई आज तक इस रिश्ते को स्वीकार नहीं पाया। बता दें कि सलमान के पिता सलीम खान ने दो शादियां की थीं। रिश्तों की गहराई देखिए कि आज भी सलीम की दोनों पत्नी एक साथ ही रहती हैं। और बच्चों ने भी सौतेली मां हेलन को दिल से स्वीकार किया है।

सलमान खान ने कभी हेलन को यह अहसास नहीं होने दिया कि वे उनकी सौतेली मां हैं। अरबाज और सोहैल का व्यवहार भी हेलन के साथ बहुत अच्छा है। वहीं, हेलन की बात करें तो वे भी सलमान और उनके भाई-बहनों को सगे बच्चों की तरह ही मानती हैं। बता दें कि हेलन और सलीम की बेटी का नाम अर्पिता है, जिसे उन्होंने गोद लिया था। बात सैफ और अमृता सिंह के दोनों बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की करें तो दोनों के रिश्ता सौतेली मां करीना कपूर से बेहद खास है। सारा तो बचपन से ही करीना की डाय हार्ट फैन रही है।
धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के दोनों बेटे सनी और बॉबी देओल के रिश्ते आज भी सौतेली मां हेमा मालिनी और उनकी बेटियों (ईशा और अहाना) से नॉर्मल नहीं हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि न तो रक्षा बंधन के दौरान कभी इस तरह की खबर आई कि सनी और बॉबी ने ईशा और अहाना से राखी बंधवाई और न ही वे अपनी सौतेली बहनों की शादी में शरीक हुए। हालांकि, उन्होंने कभी खुलकर हेमा के बारे में कुछ नहीं कहा।
शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम पंकज कपूर की पहली पत्नी हैं। पकंज ने पहली पत्नी से तलाक के बाद दूसरी शादी एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक से की थी। सौतेली मां होने के बावजूद सुप्रिया और शाहिद से बेहद प्यार हैं। कई इवेंट में दोनों को साथ देखा जाता है।
आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता से दो बच्चे जुनैद और इरा हैं। दोनों बच्चे आमिर की दूसरी पत्नी किरण राव के करीब हैं। जुनैद और इरा को कई बार किरण के साथ पब्लिक इवेंट्स में स्पॉट किया गया है।
शबाना आजमी ने 1984 में जावेद अख्तर से शादी की थी इससे पहले ही जावेद के अपनी पहली हनी ईरानी से दो बच्चे फरहान और जोया थे। दूसरी शादी के जावेद ने पहली पत्नी से तलाक ले लिया था। इसके बाद से फरहान और शबाना के बीच रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी। लेकिन समय के साथ दोनों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।
बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक दे दिया था। जिसके बाद से अर्जुन, अंशुला और बोनी के रिश्तों में दूरियां आ गई थीं। दोनों ने श्रीदेवी को अपने पिता की पत्नी के रूप में तो स्वीकार कर लिया मगर कभी उन्हें मां का दर्जा नहीं दिया। हालांकि श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद अब अर्जुन उनकी बेटियों जान्हवी और खुशी से बेहद करीब हो गए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।