MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Toxic Advance Booking
Supreme Court TMC Case
Bihar BPSC Student Protest Patna
Bihar BPSC Protest
Govinda Son Wedding Rumours
Kriti Sanon's Raksha Bandhan Ad Controversy
Gujarat Mumbai drug smuggling
Maharashtra hill tragedy
LPG Cylinder New Rule
Chandra Grahan 2026 Date & Time
H-1B visa fee hike
Delhi Weather Update
Amazon Datura sale
Mumbai Rustomjee Crown Demolition
Gwalior kissing car
US sanctions on Iran
Global News Snapshot
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • मां नीतू सिंह के बेहद करीब हैं 37 साल के रणबीर कपूर, लव लाइफ से करियर तक हर बात करते हैं शेयर

मां नीतू सिंह के बेहद करीब हैं 37 साल के रणबीर कपूर, लव लाइफ से करियर तक हर बात करते हैं शेयर

मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी मां और बेटे की जोड़ी है, जो लोगों के लिए मिसाल हैं और उनके बीच की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। इसमें एक जोड़ी नीतू कपूर और रणबीर कपूर की है। हाल ही में रणबीर के पिता ऋषि कपूर का निधन हुआ है और उनके जाने के बाद एक्टर मां का सहारा बने हुए हैं। रणबीर मां का हर पल ख्याल रखते हैं और उनके साथ ही रहते हैं। दरअसल, 10 मई यानी की आज मदर्स डे है। इस खास मौके पर आपको मां बेटे की बॉन्डिंग के बारे में बता रहे हैं।  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 10 2020, 08:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

रणबीर कपूर इस बात को भी कई बार कबूल चुके हैं कि वो मां नीतू कपूर के बहुत क्लोज हैं। जब उनके पापा ऋषि कपूर थे तो वो उनसे कोई भी बात करने के लिए मां का ही सहारा लिया करते थे, लेकिन आज वो पापा के जाने के बाद मां के लिए पिलर का काम कर रहे हैं।  

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

खुद ऋषि कपूर भी कहा करते थे कि उनका रिश्ता उनके बच्चों के साथ बहुत दोस्ताना नहीं रहा, हालांकि कैंसर के इलाज के दौरान ऋषि और रणबीर एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे और उन्होंने उनकी गर्लफ्रेंड आलिया को भी बड़े प्यार से स्वीकारा लिया था। 

310

रणबीर कपूर की जिंदगी में उनकी मां नीतू कपूर की बहुत खास जगह है। रणबीर अक्सर कहते हैं कि वो एक मम्माज ब्वॉय हैं और किसी भी कीमत पर वो उन्हें नाराज नहीं करना चाहते हैं। 

410

खुद नीतू ने एक बेटे रणबीर को लेकर भी कहा था कि वो बेहद नरम दिल और शर्मिले इंसान हैं। वो कभी भी किसी को नाराज नहीं करना चाहते हैं। नीतू आगे बताती हैं कि रणबीर के लिए ये बड़ा मुश्किल हो जाता है जब वो जाने-अनजाने में किसी का दिल दुखा देते हैं।

510

नीतू कपूर और ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं बड़ी बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी और बेटा रणबीर कपूर। एक इंटरव्यू में नीतू ने बताया था कि वो दोनों में किसे सबसे ज्यादा प्यार करती हैं।  

610

इस पर नीतू ने बड़ी ही समझदारी के साथ जवाब दिया था और कहा था कि रिद्धिमा रणबीर से दो साल पहले दुनिया में आई थीं तो बस वो रिद्धिमा को रणबीर से दो साल समय से ज्यादा प्यार करती हैं। 

710

अक्सर मीडिया में ये खबरें आती रहती हैं कि रणबीर कपूर के कई ब्रेकअप सिर्फ इसलिए हुए क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड्स मम्मी नीतू को पसंद नहीं थीं। हालांकि, रणबीर कपूर हमेशा ये कहते रहे हैं कि उनके रिश्तों के टूटने के पीछे उनकी मम्मी वजह नहीं रहीं। जब दीपिका संग रणबीर का ब्रेकअप हुआ था, तब खूब सुर्खियों बनी थी कि नीतू कपूर को दीपिका बिल्कुल पसंद नहीं थीं। 

810

इसलिए, रणबीर-दीपिका के बीच दूरियां आई थीं। ठीक ऐसी ही खबरें उस दौरान भी सामने आईं थी जब रणबीर कैटरीना कैफ को डेट कर रहे थे। नीतू कपूर ने एक सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए उसमें से कैटरीना कैफ को क्रॉप कर दिया था। तब भी खबरों ने तूल पकड़ी थी कि नीतू इन दोनों के रिश्ते को लेकर खुश नहीं हैं।

910

रणबीर की सभी गर्लफ्रेंड्स में सिर्फ आलिया भट्ट ही ऐसी हैं जिसका स्वागत कपूर परिवार ने इतने खुले दिल से किया है। नीतू कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के साथ तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे के पोस्ट्स पर लाइक्स और कमेंट्स करते भी दिखते हैं। 

1010

वहीं, जब परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा था और ऋषि कपूर कैंसर से लड़ रहे थे उस दौरान भी आलिया परिवार के साथ खड़ी रही थीं। वो उनकी हेल्थ से जुड़ा अपडेट लेने और ऋषि से मिलने जाया करती थीं। 
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
KGF के बाद फिर धमाका? यश की ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही 50 करोड़ के करीब, इतनी हुई एडवांस बुकिंग
Recommended image2
सलमान खान की नई फिल्म छुट्टी के दिन भी नहीं मिले दर्शक, 3 दिन में 25 लाख रुपए भी न कमा सकी
Recommended image3
'टॉक्सिक' बनी बॉक्स ऑफिस का तूफ़ान, रिलीज से 2 दिन पहले ही बिके लाखों टिकट, कूट डाले इतने करोड़
Recommended image4
19 साल की कैजिया लिज मैजो ने बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, 52 सुंदरियों के साथ था मुकाबला
Recommended image5
सलमान खान-संजय दत्त की नई फिल्म का इतना बुरा हाल, 2 दिन में 20 लाख रुपए भी नहीं कमा सकी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved