- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- माधुरी दीक्षित संग कैसे किया था 'चोली के पीछे' गाना शूट, 61 साल की एक्ट्रेस ने किया ये खुलासा
माधुरी दीक्षित संग कैसे किया था 'चोली के पीछे' गाना शूट, 61 साल की एक्ट्रेस ने किया ये खुलासा
मुंबई. माधुरी दीक्षित और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'खलनायक' का मशहूर गाना 'चोली के पीछे क्या है' ऑल टाइम हिट है। इस गाने में माधुरी दीक्षित के अलावा नीना गुप्ता ने भी परफॉर्म किया था। ये गाना भले ही कितना भी कॉन्ट्रोवर्सियल रहा हो, लेकिन मशहूर बहुत हुआ था। इस सॉन्ग को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। उनका हाल ही में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। अब 61 साल की 'बधाई हो' की एक्ट्रेस नीना ने सरोज खान और गाने से जुड़ी यादें एक वीडियो के जरिए शेयर की है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में नीना ने बताया कि इस गाने की शूटिंग करने के समय वो काफी नर्वस थीं, क्योंकि वो एक ट्रेंड डांसर नहीं थीं। लेकिन, माधुरी दीक्षित और सरोज खान ने इस बात का पूरा ख्याल रखा कि उन्हें कोई परेशानी न हो।
वीडियो में नीना कहती दिख रही हैं कि 'चोली के पीछे क्या है' कि शूटिंग का पहला दिन था और वो काफी नर्वस थीं। उन्होंने सरोज खान के बारे में सुना था कि वो काफी बड़े लोगों के साथ कोरियोग्राफी कर चुकी हैं। उनके सामने माधुरी दीक्षित थीं, जो खुद बेहतरीन डांसर हैं तो वो और भी नर्वस हो गईं।
नीना आगे कहती हैं कि जब सरोज ने उन्हें डांस मूव्स बताए तो वो और नर्वस हो गई थीं। लेकिन कोरियोग्राफर ने उन्हें और भी सहारा दिया है और कहा कि वो इन मूव्स को आसानी से कर सकती हैं।
नीना ने कहा कि सरोज ने उन्हें बेहद कंफर्टेबल फील कराया और धीरे-धीरे उन्हें भी समझ में आ गया कि वो उनसे क्या करवाना चाहती हैं। सरोज ने उनके लिए मूव्स को आसान कर दिया। क्योंकि वो माधुरी की तरह ट्रेंड डांसर नहीं थीं।
बता दें, बॉलीवुड की कोरियोग्राफर सरोज खान का हाल ही में निधन हो गया था। वो मुंबई के एक हॉस्पिटल में सांस की तकलीफ के कारण भर्ती थीं, लेकिन शुक्रवार 3 जुलाई को कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था। सरोज खान को अपनी कोरियोग्राफी के लिए 3 बार नैशनल अवॉर्ड भी मिला था।
नीना गुप्ता।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।