- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 62 साल की नीतू सिंह को आई ससुर की याद, पति ऋषि कपूर के साथ वाली फोटो शेयर कर लिखी इमोशनल बात
62 साल की नीतू सिंह को आई ससुर की याद, पति ऋषि कपूर के साथ वाली फोटो शेयर कर लिखी इमोशनल बात
मुंबई. आवारा, बरसात, श्री 420, प्रेमरोग, बॉबी, राम तेरी गंगा मैली सहित बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में देने वाले शोमैन राज कपूर (Raj Kapoor) की आज (14 दिसंबर) 96वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 1924 में आज ही के दिन पेशावर के किस्साख्वानी बाजार में पैदा हुए राज कपूर का असली नाम सृष्टिनाथ कपूर था। राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर ने भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' (1931) में काम किया था। चूंकि राज कपूर के पिता फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे इसलिए उन्हें भी फिल्मों में आने के लिए खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। राज कपूर ने 1935 में मात्र 11 साल की उम्र में फिल्म 'इंकलाब' में काम था। बाद में राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि कपूर सहित कई एक्ट्रेसेस को सिल्वर स्क्रीन पर लॉन्च किया। ससुर के जन्मदिन के मौके पर बहू नीतू सिंह (neetu singh) ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की शादी के रिसेप्शन की एक फोटो शेयर की है, जिसमें राज कपूर, ऋषि कपूर (rishi kapoor) और नीतू नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- दोनों की बहुत याद आती है।

आपको बता दें कि बहू नीतू के अलावा पोती करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर ने भी दादा राज कपूर को याद इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की।
करीना कपूर ने अपने दादा जी (राज कपूर) की एक पुरानी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें राज कपूर के साथ उनकी पत्नी कृष्णा कपूर और उनके बड़े बेटे रणधीर कपूर (करीना कपूर के पापा) नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा- आप जैसा कभी दूसरा नहीं होगा.. जन्मदिन मुबारक हो दादाजी।
राज कपूर को अपना रोल मॉडल समझने वाली करिश्मा कपूर ने भी उनके जन्मदिन के मौके पर अपने दादाजी को याद किया है। करिश्मा ने फोटो शेयर किया, जिसमें राज कपूर करिश्मा को अपनी गोद में लिए हुए हैं। इस फोटो पर उन्होंने कैप्शन लिखा- बहुत कुछ सीखा अपने दादाजी से.. आपके जन्मदिन पर आपको याद कर रही हूं।
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपने दादाजी को याद किया है। रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में दादा जी की फोटो शेयर की है। रिद्धिमा ने फोटो के साथ लिखा- आपको याद करती हूं। इसमें करिश्मा, करीना और रिद्धिमा की बचपन की फोटो है।
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फिल्मी कपूर खानदान में लड़कियों को फिल्म इंडस्ट्री से दूर रखा जाता था। उन्हें फिल्मों में करियर चुनने का अधिकार नहीं था। यही वजह थी कि राज कपूर के तीनों बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर ने फिल्मों में हाथ आजमाया, लेकिन उनकी दोनों बेटी रीमा और रितु कपूर फिल्मों से दूर रहीं।
कपूर खानदान की इस परंपरा को तोड़ने का साहस सबसे पहले करिश्मा कपूर ने दिखाया था। इस साहस में करिश्मा का साथ उनकी मां बबीता कपूर ने दिया था। उनके परिवार को इसका खामियाजा कपूर खानदान से अलग होकर भुगतना पड़ा, लेकिन इस बगावत का ही परिणाम है कि करिश्मा और करीना बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसेस के तौर पर उभरी।
राज कूपर ने 17 साल की उम्र में रंजीत मूवीकॉम और बॉम्बे टॉकीज फिल्म प्रोडक्शन कंपनी में स्पॉटब्वॉय का काम शुरू किया था। केवल 10 साल के उम्र में इन्होंने फिल्म इंकलाब में छोटा रोल किया था। राज कपूर ने चालीस के दशक में फिल्म आग से अपने करियर की शुरुआत की थी।
राज कपूर ने 1948 में अपना प्रोडक्शन हाउस आरके फिल्म्स की स्थापना की थी। राज कपूर के होम प्रोडक्शन के बैनर में कई सारी फिल्में बनी। हालांकि, उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले पहली हिट फिल्म बरसात थी। दिलचस्प बात यह है कि आरके फिल्म्स का लोगो नरगिस और राज कपूर के एक सीन से प्रेरित है, जिसमें राज कपूर नरगिस को पकड़े हुए हैं।
कहा जाता है राज कपूर, नरगिस को पहली ही नजर में दिल दे बैठे थे। राज कपूर, नरगिस से बहुत प्यार करते थे लेकिन वो पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे थे बावजूद इसके राज कपूर, नरगिस से कई बार कह चुके थे कि वो उनसे शादी करेंगे। 9 साल लंबे रिश्ते के बाद नरगिस को इस बात अहसास हुआ कि राज उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे। इसके बाद नरगिस ने उनके साथ अपने रिश्ते खत्म कर लिए।
3 नेशनल अवॉर्ड, 11 फिल्मफेयर, पद्मम भूषण और दादासाहब फालके अवॉर्ड राज कपूर के नाम हैं। राज कपूर का निधन 2 जून 1988 को हुआ था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।