- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- शादी के 10 दिन बाद ही गोद में बच्चा लिए नजर आई नई नवेली दुल्हन नेहा कक्कड़, यूं मुस्कराता दिखा पति
शादी के 10 दिन बाद ही गोद में बच्चा लिए नजर आई नई नवेली दुल्हन नेहा कक्कड़, यूं मुस्कराता दिखा पति
मुंबई. बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (neha kakkar) हाल ही में रोहनप्रीत सिंह (rohanpreet singh) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों की शादी के फोटोज और वीडियोज खूब वायरल हुए। शादी के 10 दिन बाद नेहा की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो, जिसमें वे मंडप में अपनी गोद में एक छोटे बच्चे के साथ दिखाई दे रही है। इस फोटो को देखकर फैन्स कमेंट्स कर रहे हैं। इस फोटो को देख कुछ ने कहा- आखिर नेहा ने इतनी जल्दी में शादी क्यों की। बता दें कि नेहा ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी और फिर 26 अक्टूबर को चंडीगढ़ में रिसेप्शन दिया था। शादी के हर फंक्शन में नेहा बेहद खूबसूरत नजर आई थी।

शादी के बाद कपल की खुशी बता रही है कि दोनों में अच्छी बॉन्डिंग है। नेहा ने सबके सामने रोहनप्रीत को प्रपोज किया। वहीं, एक फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है, जिसमें वे रोहनप्रीत को किस कर रही हैं।
नेहा और रोहनप्रीत की शादी की पार्टी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में हुई थी। हल्दी से मेहंदी तक, संगीत से लेकर जयमाला तक, इसके बाद शादी को रस्मों की फोटो और वीडियो खुद नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे।
कुछ दिन पहले नेहा ने चंडीगढ़ में हुए रिसेप्शन की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। फोटोज में नेहा पति रोहनप्रीत के साथ पोज देते तो वेडिंग केक काटते नजर आ रही है। फोटोज शेयर कर नेहा ने कैप्शन लिखा- रोहनप्रीत सिंह और फैमिली ने बेहतरीन रिसेप्शन ऑर्गेनाइज किया। परिवारवालों का धन्यवाद, नेहा सभी से बहुत प्यार करती है।
इसी बीच कई लोग नेहा को उनके चुने हुए लहंगों के लिए ट्रोल भी किया था। नेहा ने अपनी शादी के दिन अनुष्का शर्मा जैसा लहंगा कैरी था। वहीं, कपल के वेडिंग पोज भी सेम ही थे, जिसकी वजह से लोगों ने नेहा को कॉपीकैट तक कह दिया था। इतना ही नहीं शादी के बाकी फंक्शन में नेहा, प्रियंका चोपड़ा की तरह ड्रेस पहने हुए नजर आई थीं। भद्दे कमेंट्स मिलने के बाद नेहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स को जवाब दिया था।
नेहा ने अपने ब्राइडल लुक को शेयर करते हुए लिखा था- लोग अपनी जिंदगी में सब्यसाची का लहंगा पहनने के लिए मरते हैं और हमें ये आउटफिट सब्यसाची की ओर से खुद मिले हैं। सपने पूरे होते हैं लेकिन अगर आप मेहनत करते हैं तो वो और खिलकर सामने आते हैं। माता रानी आपका शुक्रिया... शुक्रिया है वाहेगुरुजी।
बता दें कि अपनी शादी के हर फंक्शन में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने डिजाइनर सब्यासाची की ड्रेस पहनी थी।
नेहा और रोहन दोनों ही म्यूजिक फील्ड से है इसलिए दोनों ने दोनों ने शादी के हर फंक्शन में साथ में गाना भी गाया। मालूम हो कि नेहा और रोहनप्रीत कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। नेहा से रोहनप्रीत 6 साल छोटे हैं।
रोहनप्रीत ने 2007 में रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए। शो के वो फर्स्ट रनरअप थे। यही दो शो हैं जिनसे उनको पहचान मिली।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।