- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 2021 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं दीपिका पादुकोण, रिलीज होंगी ये 5 फिल्में
2021 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं दीपिका पादुकोण, रिलीज होंगी ये 5 फिल्में
मुंबई. बॉलीवुड की डिंपल गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अब तक अपनी बेहतरीन एक्टिंग और फिल्मों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अपने चुने गए किरदारों को जीवंत करने के लिए दीपिका पादुकोण खूब मेहनत करती हैं और उनकी मेहनत रंग भी लाती है। यही उनकी सफलता और फॉलोअर्स की बढ़ती संख्या का राज है। इस साल वो जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'छपाक' में नजर आई थीं। अब वो 2021 में एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आएंगी। आइए जानते हैं...

पठान
शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' काफी चर्चा में हैं। हाल ही में शाहरुख का इस फिल्म के लिए लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसे अगल साल यानी 2021 में रिलीज किया जाएगा। इसमें दीपिका पादुकोण भी हैं। दोनों इससे पहले आखिरी बार 'चेन्नई एक्सप्रेस' में नजर आए थे और इनकी कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। बता दें, दीपिका ने शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' से ही करियर की शुरुआत की थी। बहरहाल, फिल्म 'पठान' के कुछ हिस्सों की शूटिंग विदेशों में भी हुई है और स्क्रिप्ट में दोनों स्टार्स के लिए ऐक्शन सीक्वेंस है।
'महाभारत'
फिल्म 'महाभारत' 2021 में रिलीज होगी, जिसमें दीपिका पादुकोण को द्रौपदी के किरदार में देखा जाएगा। यह फिल्म भी अभी प्री-प्रॉडक्शन के स्टेज पर है। द्रौपदी के किरदार में दीपिका पादुकोण को देखने के लिए दर्शक इंतजार में बैठे हैं।
द इंटर्न
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द इंटर्न’ के प्री-प्रॉडक्शन की तैयारी में हैं। ‘द इंटर्न’ की मूल फिल्म में रॉबर्ट डी नीरो और ऐनी हैथवे ने एक्टिंग की थी। रॉबर्ट डी नीरो की भूमिका पहले दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर द्वारा निभाई जाने वाली थी।
शकुन बत्रा की अगली फिल्म
दीपिका पादुकोण अगले साल शकुन मित्रा की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके अपोजिट सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी लीड रोल में दिखेंगी। शूटिंग के दौरान सभी ने एक साथ काफी अच्छा वक्त बिताया है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। दोनों में एक अच्छा तालमेल है। फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह है।
नाग अश्विन की अगली फिल्म
नाग अश्विन की अगली फिल्म में कई बड़े-बड़े स्टार्स शामिल हैं। महानायक अमिताभ बच्चन, सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे। यह फिल्म स्काई-फाई आधारित होगी और दीपिका इस फिल्म के साथ अपना जलवा बिखरने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।