- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कभी अपनी खूबसूरती का काफी नाज था इस एक्ट्रेस को, ठुकरा चुकी है दिलीप कुमार को भी
कभी अपनी खूबसूरती का काफी नाज था इस एक्ट्रेस को, ठुकरा चुकी है दिलीप कुमार को भी
मुंबई. 50 से 60 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया था। वो पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं। निम्मी ने करीब 16 सालों तक फिल्मों में काम किया। साल 1949 से 1965 तक वो एक्टिव रही थीं। उस दौर में निम्मी का जादू फिल्ममेकर्स के सिर चढ़कर बोलता था। लोग उनके किरदार को काफी पसंद करते थे।
17

निम्मी को राजकपूर ने फिल्म 'बरसात' से ब्रेक दिया था। उनका असली नाम 'नवाब बानो' था। निम्मी राजकपूर ने ही उन्हें नाम दिया था। निम्मी ने एस अली राजा से शादी की थी जिनका 2007 में देहांत हो गया था। निम्मी को राजकपूर की पहली खोज भी कहा जाता है।
27
रिपोर्ट्स की मानें तो निम्मी मधुबाला के करीबी थीं। उस समय मधुबाला और दिलीप कुमार के प्यार के चर्चे भी खूब थे। निम्मी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म 'अमर' (1954) के सेट पर उन दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। उनके बीच दिलीप कुमार को लेकर भी चर्चाएं होने लगीं, जो उस फिल्म में मुख्य एक्टर्स की भूमिका में थे।
37
मधुबाला के मन में दिलीप और निम्मी को लेकर शक हुआ तो यह स्वभाविक सवाल उठा कि निम्मी दिलीप का उतना ही ख्याल क्यों रखती हैं, जितना वो रखती हैं। अगर ऐसा है तो उन्हें क्या करना चाहिए। बताया जाता है कि एक दिन मधुबाला ने निम्मी से कहा कि वो उनसे एक सवाल पूछ सकती हैं। इसके साथ ही मधुबाला का कहना था कि उन्हें विश्वास था कि निम्मी उनसे झूठ नहीं बोलेंगी और उनसे कुछ नहीं छुपाएंगी।
47
जब निम्मी ने उन्हें आश्वस्त किया तो मधुबाला ने कहा कि अगर वो दिलीप कुमार के बारे में वैसा ही महसूस करती हैं जैसा कि वो करती हैं तो वो उनकी खातिर दिलीप कुमार की जिंदगी से निकल जाएंगी और वो उन्हें उनके लिए दिलीप को छोड़ देंगी। निम्मी को यह सुन कर गहरा धक्का लगा, फिर निम्मी ने खुद को संभालते हुए मधुबाला से दोस्ताना अंदाज में कहा कि उन्हें दान में पति नहीं चाहिए।
57
राजकपूर ने उन्हें अपनी फिल्म 'बरसात' में ब्रेक दिया था। इस मूवी के हिट होने के बाद निम्मी ने कई फिल्मों में काम किया। वे 'आन', 'उड़न खटोला', 'भाई भाई', 'कुंदन', 'मेरे महबूब' जैसी तमाम फिल्मों में काम कर लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं।
67
रिपोर्ट्स की मानें तो वो अपने करियर के शुरुआती दिनों में निम्मी काफी डिमांड में थीं। कहा जाता है कि दिलीप कुमार से लेकर राज कपूर, अशोक कुमार, धर्मेंद्र जैसे कई बड़े सितारे उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक थे।
77
फोटो सोर्स- गूगल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos