- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 55 साल की नौकरानी पर आया था जब इस एक्टर का दिल, महज इतनी कम उम्र में ही बना लिए थे रिलेशन
55 साल की नौकरानी पर आया था जब इस एक्टर का दिल, महज इतनी कम उम्र में ही बना लिए थे रिलेशन
मुंबई. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपने दमदार आवाज और जबरदस्त एक्टिंग के लिए प्रसिद्ध चरित्र कलाकार ओमपुरा का रविवार को 70वां जन्मदिन है। उनका जन्म 18 अक्टूर, 1950 को पंजाब के अंबाला में हुआ था। हालांकि, उनका 66 साल की उम्र में ही निधन हो गया था। आज वो भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उन्हें आज भी उनके दमदार अभिनय के लिए आज भी याद किया जाता है। इसके साथ ही वो अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ और विवादित बयानों के चलते भी चर्चा में रहा करते थे। ऐसे में आइए जानते हैं उनके बचपन का वो किस्सा, जिसके बारे में उन्होंने खुद खुलासा किया था...

ओम पुरी आत्मकथा दूसरी पत्नी नंदिता पुरी ने लिखी थी। इसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि जब ओम पुरी 14 साल के थे तो उनके संबंध 55 साल की एक नौकरानी से थे। ये सवाल जब कुछ सालों पहले एक शो में पुछा गया था तो एक्टर ने कहा था कि 'आप मुझे एक बात बताइए, इसमें 14 साल के बच्चे का कुसूर है या 55 साल की औरत का?'
पत्नी नंदिता ने किताब में लिखा था कि 'मामा के घर पर काम करने वाली 55 साल की नौकरानी से उन्हें प्यार हो गया था।' पत्नी ने आगे लिखा था कि 'एक दिन घर की लाइट चली गई। नौकरानी ने मौका देखकर 14 साल के ओमपुरी को पकड़ लिया और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए वो नौकरानी ओमपुरी का पहला प्यार थी।'
पत्नी के द्वारा लिखी गई इस किताब का नाम है ‘असाधारण नायक ओमपुरी’। इस किताब के बाद दोनों पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आ गई थी। नंदिता ने यह भी खुलासा किया कि वो बचपन से ही अपने से ज्यादा उम्र की औरतों की तरफ आकर्षित थे।
उनकी आत्मकथा में नंदिता पूरी ने यह भी लिखा है कि जब वो 37 साल के थे तब उनके संबंध एक कम उम्र की नौकरानी से थे। इस बारे में जब उनसे सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि 'मतलब जो 5 साल छोटी है वो कम उम्र की हो गई।' इसके आगे ओम पुरी ने कहा था कि 'वो उनके लिए कोई नौकरानी नहीं थीं।'
ओमपुरी ने आगे कहा था कि 'उनके पिताजी 80 साल के थे तो वो उनकी देखरेख करती थीं। उस वक्त पंजाब में टेररिज्म अपने पीक पर था। उनके 3 भतीजे थे जो पढ़ाई करते थे। वो शूटिंग के लिए अक्सर कई-कई दिन बाहर रहते थे।'
'तब वो सबकी देखभाल करती थीं और उनसे उनके तालुकात हुए। वो उस वक्त शादीशुदा भी नहीं थे।' ऐसे में एक्टर का मानना था कि किस बात की एडल्ट्री हुई। 37 साल के आदमी को कुछ जरूरत नहीं होती क्या? और वो एक तलाकशुदा औरत थीं।'
इसके अलावा ओम पुरी का निजी जीवन कई बार विवादों में भी रहा। उन्होंने दो शादियां की है। पहली पत्नी का नाम सीमा है, जिससे तलाक लेकर उन्होंने नंदिता पुरी से शादी की थी। नंदिता से ओम पुरी को एक लड़का ईशान भी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।