- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 6 साल की उम्र में कभी ढाबे पर बर्तन धोता था ये एक्टर, बेहद गरीबी में बीता है बचपन
6 साल की उम्र में कभी ढाबे पर बर्तन धोता था ये एक्टर, बेहद गरीबी में बीता है बचपन
मुंबई. बॉलीवुड में कभी एक ऐसा दौर रहा था जब किसी फिल्म में हीरो को कास्ट करने के लिए कई सारी धारणाएं बनी हुई थीं। उसका गोरा रंग, अच्छे लुक्स, अच्छी पर्सनालिटी इन सारी चीजों को प्राथमिकता दी जाती थी। ऐसा नहीं है कि आज ये सारी धारणाएं इंडस्ट्री से मिट गई हैं। मगर 4 दशक पहले एक ऐसे शख्स ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारी, जिसने इन धाराणाओं को कमजोर जरूर कर दिया था। साधारण से दिखने वाले एक दमदार आवाज और एक्टिंग के प्रति ऐसा जुनून रखने वाले ओमपुरी को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में पहचान दिलाई। 6 साल की उम्र में ढाबे में बर्तन धोते थे ओमपुरी...

ओम पुरी ने एक्टर की एक ऐसी परिभाषा गढ़ी, जिसने सिनेमा की दुनिया में एक मिसाल कायम की। नामुमकिन सी लगने वाली बात को मुमकिन किया। दरअसल, ये सारी बातें हम आज उनके 70वें जन्मदिन के मौके पर बता रहे हैं।
ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर, 1950 को पंजाब के अंबाला में हुआ था। उनका जीवन बेहद गरीबी में गुजरा। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वो 6 साल के थे तो एक ढाबे में बर्तन साफ किया करते थे।
एक्टर को बचपन से ही फिल्मों का शौक था और उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग स्कूल में ही दाखिला लेने की ठानी। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया।
ओमपुरी संघर्ष यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में ये महसूस हुआ कि अपने साथियों की तुलना में उनकी इंग्लिश बड़ी खराब थी। वो इस बात को लेकर बेहद मायूस रहते थे।
फिर उन्होंने इंग्लिश सीखने की इच्छा जाहिर की तो इसमें उनके मेंटर ने उनकी मदद की। इसके अलवा साथी नसीरुद्दीन शाह ने भी उनका बहुत साथ दिया। नतीजतन ओम पुरी ने इंग्लिश पर इतनी अच्छी पकड़ बना ली कि उन्होंने 20 के करीब इंग्लिश फिल्मों में काम किया।
ओम पुरी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें फिल्मों में सिर्फ सपोर्टिंग रोल ही नहीं मिले बल्कि लीड रोल भी मिले। उन्होंने 'भूमिका', 'स्पर्श', 'आक्रोश', 'कलयुग', 'गांधी', 'जाने भी दो यारों', 'आरोहन', 'अर्ध सत्या', 'मंडी', 'पार', 'मिर्च मसाला', 'सिटी ऑफ जॉय', 'अ रेल्युकटेंट फंडामेंटलिस्ट', 'चार्ली विलसन्स वार', 'इन कस्टडी', 'गुप्त', 'चाची 420', 'चोर मचाए शोर', 'मकबूल', 'धूप', 'मेरे बाप पहले आप', 'मालामाल वीकली', 'दबंग', 'अ डेथ इन अ गुंज', 'द जंगल बुक' और 'द गाजी अटैक' जैसी इंग्लिश और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।
अमरीश पुरी और ओम पुरी के साथ एक दिलचस्प बात भी थी, जो काफी चर्चा में रही थी। दरअसल, दोनों ही स्टार्स का सरनेम एक होने की वजह से इन्हें लोग भाई समझते थे, लेकिन ये सितारे भाई नहीं थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।