- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- राष्ट्रपति से मिल चुका है सम्मान, इतनी पढ़ी-लिखी हैं प्रियंका चोपड़ा की बहन
राष्ट्रपति से मिल चुका है सम्मान, इतनी पढ़ी-लिखी हैं प्रियंका चोपड़ा की बहन
मुंबई. परिणीति चोपड़ा का नाम सिनेमा जगत में हाइली एजुकेटेड एक्ट्रेसेस में शामिल है। वे अभी पूरी तरह से फिल्म इंडस्ट्री में अपना पैर नहीं जमा पाई हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती तो हैं लेकिन अभी भी कहीं ना कहीं एक्ट्रेस एक ऐसी मूवी की तलाश में हैं, जो उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाए। दरअसल, परिणीति से जुड़ी बातें उनके 31वें बर्थडे पर बता रहे हैं।
15

परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर, 1988 को अंबाला में हुआ था। उन्हें सिनेमा जगत में सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा माना जाता है। उनके पास 3 डिग्रियां हैं। परिणीति ने बिजनेस, फाइनेंस और इकनॉमिक्स में ऑनर्स किया हुआ है।
25
इसके अलावा परिणीति चोपड़ा को राष्ट्रपति से भी सम्मान मिल चुका है। उन्होंने 12वीं क्लास में ऑल ऑवर इंडिया टॉप किया था।
35
वे कभी भी एक्टिंग में करियर नहीं बनाना चाहती थीं। मगर 2009 में आई मंदी के कारण परिणीति ने अपना फैसला बदल दिया और फिल्मों की ओर रुख किया।
45
इतना ही नहीं, परिणीति ने क्लासिकल म्यूजिक में भी बीए किया हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि भारत में टेनिस स्टार प्लेयर सानिया मिर्जा के साथ उनकी पक्की दोस्ती भी है।
55
वहीं. अगर बात की जाए उनके वर्क फ्रंट की तो वे जल्द ही साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी। इसकी उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos