MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • जब सुध बुध खो बिना कपड़ों के ही इस शख्स के पीछे दौड़ पड़ी थी ये एक्ट्रेस, हो गई थी मेंटली डिस्टर्ब

जब सुध बुध खो बिना कपड़ों के ही इस शख्स के पीछे दौड़ पड़ी थी ये एक्ट्रेस, हो गई थी मेंटली डिस्टर्ब

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक परवीन बाबी (parveen babi) की आज 16वीं डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 20 जनवरी, 2005 को मुंबई में हुआ था। उनकी मौत के तीन दिन बाद उनके गुजर जाने की खबर सामने आई थी। अपने जमाने में कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली परवीन को प्रोफेशनल लाइफ जितनी सक्सेफुल रही उनकी पर्सनल लाइफ नहीं रही। उनके अफेयर्स कईयों के साथ रहे लेकिन किसी के साथ भी उनका रिश्ता अंजाम तक नहीं पहुंच पाया। डायरेक्टर महेश भट्ट (mahesh bhatt) से उनका रिश्ता लंबा चला। परवीन की खातिर महेश भट्ट अपनी बीवी बच्चों को छोड़कर लिव-इन में रहने लगे थे। 1977 में दोनों का इश्क परवान चढ़ रहा था। उस वक्त महेश भट्ट शादीशुदा थे, जबकि परवीन कबीर बेदी से ब्रेकअप के सदमे से उबर रही थीं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 20 2021, 11:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

यहीं वो वक्त था जब परवीन फिल्म अमर अकबर एंथनी और काला पत्थर फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। दोनों की जिंदगी बहुत अच्छी चल रही थी। परवीन भले ही सुपरस्टार थीं लेकिन घर पर वो एक साधारण लड़की थीं, जो महेश भट्ट से बहुत प्यार करती थी।  

28

कहा जाता है कि एक रात जब परवीन बाबी से गुस्सा होकर महेश भट्ट चले गए थे, तब परवीन भी उनके पीछे दौड़ी थीं। प्यार में बेपरवाह परवीन ने ये तक नहीं देखा था कि उन्होंने कुछ पहन भी रखा है या नहीं। एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने बताया था कि परवीन की एक शर्त की वजह से वे नाराज होकर बेडरूम से बाहर चले गए थे। महेश ने बताया था- मुझे याद है परवीन मुझसे संबंध बनाना चाहती थी। हम एक-दूसरे के करीब आए। तभी परवीन ने कुछ ऐसा कहा कि मैं हैरान रह गया। इसके बाद मैंने कपड़े पहन लिए और चुपचाप कमरे से बाहर निकल गया।

38


महेश ने बताया था- परवीन ने मेरा नाम लेकर आवाज दी पर मैंने उसे अनसुना कर दिया। मैंने लिफ्ट का इंतजार नहीं किया और सीढ़ियों से ही नीचे उतरने लगा। मैंने सीढ़ियों से उसके दौड़ने की आवाज सुनी। मैं वापस लौटकर उससे कहना चाहता था कि देखो तुम इस हालत में (बिना कपड़ों के) बाहर नहीं आ सकतीं। लेकिन मैं बिना परवाह किए आगे बढ़ गया।

48

1979 में एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि सब कुछ बदल गया। महेश भट्ट जब घर आए तो उन्होंने देखा कि परवीन एक फिल्म का कॉस्ट्यूम पहनकर तैयार हैं और घर के एक कोने में बैठी हैं। उनके हाथ में चाकू था। परवीन ने महेश को देखकर चुप रहने का इशारा करते हुए कहा- बोलो मत। घर में कोई है और मुझे मारने की कोशिश कर रहा है। यह पहली बार था जब महेश ने परवीन को इस हालत में देखा था। इसके बाद अक्सर परवीन को इस तरह के अटैक आने लगे और इलाज के दौरान पता चला कि उन्हें पैरानॉयड स्किजोफ्रेनिया नाम की गंभीर बीमारी है।

58

वो फिल्ममेकर जिनकी फिल्मों में परवीन काम कर रहीं थीं, चाहते थे कि परवीन इस बीमारी का इलाज करवाएं। इसके लिए परवीन को बिजली के झटके दिए जाते, यह टेंपररी इलाज था। लेकिन महेश, परवीन के साथ खड़े रहे और उन्हें बचाने की पूरी कोशिश करते रहे। इस दौरान कबीर बेदी और डैनी ने उन्हें अमेरिका में कई अस्पताल बताए जहां परवीन का इलाज करवाया जा सकता था। 

68

परवीन की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। उन्हें लगता था कि उनकी कार में बम है और उन्हें उसकी आवाज भी सुनाई देती थी। इतना ही नहीं उन्हें लगता था कि अमिताभ बच्चन, जिनके साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, उन्हें मारना चाहते हैं। 

78

परवीन की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी और अब इलेक्ट्रिक शॉक थेरेपी ही एक ऑप्शन बाकी था, लेकिन महेश इसके खिलाफ थे। जब परवीन के ठीक होने की कोई उम्मीद नहीं बची तो महेश भट्ट उन्हें लेकर बेंग्लुरु चले गए। उन्हें लगा कि शांत जगह पर रहने से परवीन की सेहत में सुधार आएगा। बेंगलुरु में एक फिलोसफर ने महेश को परवीन से अलग रहने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि उनकी मौजूदगी से परवीन की हालत और बिगड़ रही है। 2005 में परवीन का निधन हो गया। 

88

परवीन ने मजबूर, दीवार, अमर अकबर एंथोनी, सुहाग, कालिया, शान, द बर्निंग ट्रेन, नमक हलाल, काला पत्थर, एक और एक ग्यारह, अशांति, अर्पण, रंग बिरंगी, देश प्रेमी, क्रांति, रजिया सुल्तान, चोर पुलिस जैसी कई फिल्मों में काम किया। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
VIROSH वेडिंग तस्वीरों का सोशल मीडिया पर तूफान, लाइक्स की रेस में 4 सेलिब्रिटी कपल्स ढेर
Recommended image2
VIROSH Wedding: विजय-रश्मिका की शादी में इतना सोना क्यों? ज्वैलरी ब्रांड ने खोले अंदर के राज
Recommended image3
VIROSH WEDDING की नई तस्वीरों ने मचाया बवाल, दूल्हा-दुल्हन संग इस शख्स को देख ठनका माथा
Recommended image4
Deepika Padukone के हाथ से निकली पॉपुलर इंटरनेशनल सीरीज, वजह बस एक जिद!
Recommended image5
Rashmika Mandanna की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, 9 सौ करोड़ क्लब में, एक 1700 CR पार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved