- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- प्यार, धोखा और तलाक, कुछ ऐसी रही है Sunny Deol की हीरोइन की जिंदगी, अब अकेले ही पाल रही बच्चों को
प्यार, धोखा और तलाक, कुछ ऐसी रही है Sunny Deol की हीरोइन की जिंदगी, अब अकेले ही पाल रही बच्चों को
मुंबई. सनी देओल (Sunny Deol) के साथ फिल्म सोनी महिवाल में काम कर चुकीं एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन (Poonam Dhillon) 59 साल की हो गई हैं। 18 अप्रैल 1962 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में जन्मी पूनम ने 16 साल की उम्र में मिस यंग इंडिया का खिताब जीता था। इसी दौरान यश चोपड़ा की नजर उनपर पड़ी और उन्होंने पूनम को फिल्म त्रिशूल में साइन कर लिया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। हालांकि 1988 में पूनम ढिल्लन ने अशोक ठाकरिया से शादी कर ली और इसके बाद ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि वो कभी-कभार इक्का-दुक्का फिल्मों में नजर आईं। लेकिन पूनम को अपनी जिंदगी में प्यार में धोखा मिला, वो डिप्रेशन में चली और पति के एक्ट्रा मैरेटियल अफेयर के बाद उन्होंने आखिरकार तलाक ले लिया। अब वे अकेले ही दोनों बच्चों की परवरिश कर रही है।

पूनम ढिल्लन ने 1978 में जैसे ही मिस यंग इंडिया का ताज अपने सिर पर पहना, उनकी लाइफ बदल गई। नेम और फेम दोनों ही उनके पास खुद चलकर आए। उनको देख डायरेक्टर यश चोपड़ा ने फिल्म त्रिशूल में कास्ट करने का फैसला कर लिया था। फिल्म हिट होते ही पूनम रातोंरात बॉलीवुड में फेमस हो गईं। देखते ही देखते उनके घर के बाहर फिल्म प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स की लाइन लगने लगी।
इतना ही नहीं उनकी रील और रियल लाइफ में बदलाव होने शुरू हो गए। हालांकि, उन्होंने जिंदगी में कई मुकाम हासिल किए, लेकिन लव लाइफ के मामले में वे इतनी लकी नहीं रहीं।
उनकी जिंदगी में तीन बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर आए और इसके बाद उनका फिल्मी करियर और लाइफ में बदलाव हुए। त्रिशूल के बाद पूनम की अगली फिल्म नूरी थी। इसके डायरेक्टर रमेश तलवार, पूनम को फिल्म में लेना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने जब यश चोपड़ा से बात की तो वह भी तैयार हो गए। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रमेश को पूनम से प्यार हो गया। हालांकि, पूनम उन्हें केवल दोस्त की तरह ही मानती थीं।
पूनम ने असल में अगर किसी को चाहा तो वो है प्रोड्यूसर राज सिप्पी थे। राज और पूनम की मुलाकात एक शूटिंग के दौरान हुई थी। काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के करीब आए। पूनम भी राज से शादी करना चाहती थीं, लेकिन वह पहले से शादीशुदा थे। पूनम को दूसरी महिला बनना मंजूर नहीं था। इसके साथ ही वो किसी का घर नहीं उजाड़ना चाहती थी। ऐसे में उन्होंने राज से रिश्ता तोड़ लिया।
राज सिप्पी से अलग होने के बाद वे काफी डिप्रेशन में चली गई थी। इसी बीच उनके पिता का निधन हो गया। बात 1988 की है उनके एक दोस्त ने अपने फार्महाउस में होली पार्टी रखी थी और पूनम को भी बुलाया था। लेकिन पार्टी में भी वह सबसे कटी-कटी ही रहीं। उसी समय फिल्म प्रोड्यूसर अशोक ठाकरिया को न जाने क्या सूझी कि उन्होंने पूनम के ऊपर एक बाल्टी पानी डाल दिया। इसके बाद पूनम की उनसे बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे पूनम और अशोक अच्छे दोस्त बन गए और एक दिन अशोक ने उनसे शादी की इच्छा जाहिर कर दी। पूनम ने भी हां कर दी।
शादी के बाद कुछ साल अच्छे गुजरे। पूनम एक बेटे और एक बेटी की मां बनीं। बच्चों के जन्म के बाद उन्होंने महसूस किया कि अशोक अपने कामों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने लगे हैं। कुछ ही दिनों बाद पता चला कि उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। पूनम ने अपने पति को सबक सीखाने की सोची लेकिन जब फायदा नहीं हुआ तो उन्होंने 1997 में अशोक से अलग होने का फैसला ले लिया।
1992 में आई फिल्म 'विरोधी' के बाद पूनम ने करीब पांच साल तक फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था। 1997 में फिल्म 'जुदाई' से उन्होंने बॉलीवुड में कमबैक किया।
1995 में पूनम ने ऑडियंस की पसंद को देखते हुए स्मॉल स्क्रीन का भी रुख किया और 'अंदाज', 'किटी पार्टी', 'बिग बॉस-3' जैसे शोज का हिस्सा बनीं। पूनम सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हुए शो 'एक नई पहचान' (2013-2014) में काम कर चुकी हैं।
पूनम सक्सेसफुल बिजनेस वुमन भी हैं। वे वैनिटी नाम से एक फेमस मेकअप कंपनी चला रही हैं। पूनम ने कई बार पॉलिटिक्स में हाथ आजमाने की कोशिश भी की। लेकिन यह फील्ड उन्हें रास नहीं आया। इस दौरान कभी वे कांग्रेस के साथ जुड़ीं तो कभी उन्हें भाजपा का प्रचार करते देखा गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।