- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- सेट पर टीम के साथ बेबी बंप में पोज देती नजर आईं अनुष्का शर्मा, खुले छोटे बालों में दिखीं खूबसूरत
सेट पर टीम के साथ बेबी बंप में पोज देती नजर आईं अनुष्का शर्मा, खुले छोटे बालों में दिखीं खूबसूरत
मुंबई. अनुष्का शर्मा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। इन दिनों वो अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड का काफी इन्जॉय कर रही हैं। आए दिन अनुष्का की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। ऐसे में अब एक्ट्रेस की सेट से टीम मेंबर्स के साथ फोटो वायरल हो रही है। दरअसल, वो प्रेग्नेंसी टाइम में भी काम कर रही हैं। इसी दौरान की एक फोटो में अनुष्का टीम मेंबर्स के साथ बेबी बंप में पोज देती नजर आ रही हैं। अनुष्का के हेयर स्टाइलिस्ट ने शेयर की फोटो...

अनुष्का के हेयर स्टाइलिस्ट ने उनकी फोटो को शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये कुछ ऐसा दिख रहा है जैसे जनरल हॉस्पिटल हो।' वैसे तस्वीर देख आप भी एक बार को कन्फ्यूज हो सकते हैं कि ये फिल्म का सेट है या अस्पताल का।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई अनुष्का की फोटो में सभी मेंबर्स ने पीपीई किट पहन रखी है और एक्ट्रेस पिंक कलर की ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। इसमें उनका बेबी बंप भी देखा जा सकता है।
पिछले दिनों अनुष्का के हेयर स्टाइलिस्ट ने एक्ट्रेस की एक और फोटो शेयर की थी। इसमें अनुष्का का मेकअप मोड देखा जा सकता है। आईने में उनका चेहरा और टेबल पर मेकअप ब्रश नजर आ रहे हैं।
वहीं, एक्ट्रेस सेट पर पूरे एहतियात के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने इसकी फोटोज भी शेयर की हैं। इसके अलावा एक इंटरव्यू में भी अनुष्का ने इस पर बीतचीत की। उन्होंने बताया कि शूट के दौरान सेट पर मौजूद सभी लोगों का कोविड टेस्ट किया गया था।
प्रेग्नेंसी की वजह से अनुष्का का विषेश ख्याल रखा गया। वो शूट में आने से पहले निजी तौर पर ये सुनिश्चित कर लेना चाहती थीं कि किसी भी तरह की लापरवाही ना बरती जाए। टीम ने कोरोना से बचाव के लिए हर तरह की सावधानी बरती।
टीम की इस केयर के लिए अनुष्का ने उन्हें शुक्रिया अदा किया। एक्ट्रेस ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में सभी ने उनका साथ दिया और कोविड से जुड़े नियमों का पूरी सख्ती के साथ पालन किया।
अनुष्का ने पोस्ट-डिलीवरी अपने काम के बारे में हाल ही में इंटरव्यू दिया है। उन्होंने इस दौरान बताया कि वो बच्चा, घर और काम के बीच सामंजस्य बिठाने की पूरी कोशिश करेंगी। काम पर वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि वो बेबी होने के बाद ही काम पर लौट आएंगी। उन्होंने कहा कि 'मैं जब तक जीवित रहूंगी काम करती रहूंगी क्योंकि एक्टिंग से मुझे वास्तव में बहुत खुशी मिलती है।'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।