- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 8वें महीने में चेकअप कराने अनुष्का पहुंची अस्पताल, इन्हें देखते ही छुपाया चेहरा, गले में दिखी ये खास चीज
8वें महीने में चेकअप कराने अनुष्का पहुंची अस्पताल, इन्हें देखते ही छुपाया चेहरा, गले में दिखी ये खास चीज
मुंबई. अनुष्का शर्मा (anushka sharma) अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। वे जल्दी ही मां बनने वाली है। इस बीच 8 महीने की प्रेग्नेंट अनुष्का हाल ही में अस्पताल जाते वक्त स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था और वे थकी-थकी नजर आ रही थी। अस्पताल के बाहर नजर आई अनुष्का ने मीडिया फोटोग्राफर्स को भी पूरी तरह से इग्नोर किया। जैसे ही फोटोग्राफर्स ने उनकी फोटोज क्लिक करने की कोशिश की अनुष्का ने बालों में अपने चेहरे छुपा लिया। सोशल मीडिया पर वायरल अनुष्का की फोटोज में वे काले रंग के आउटफिट में नजर आई। आपको बता दें कि अनुष्का नए साल में यानी जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। इन दिनों वे अपनी सेहत का खास ध्यान रख रही है। कुछ दिन पहले दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे बच्चे के जन्म कुछ समय बाद दोबारा काम पर लौट आएंगी।

बता दें कि अनुष्का प्रेग्नेंसी के तीसरे पड़ाव मे हैं। ऐसे में वह अस्पताल में अपने रूटीन चेकअप के लिए गईं थी। इस दौरान उनके गले में मंगलसूत्र भी नजर आया।
अनुष्का और विराट कोहली ने प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए बताया था कि नन्हा मेहमान जनवरी महीने में ही आने वाला है।
अस्पताल जाते वक्त अनुष्का ने अपनी सिक्योरिटी और सेफ्टी का ही पूरी तरह से ख्याल रखा था। उनके साथ जहां गार्ड्स कार में दिखे तो वहीं वो खुद भी मास्क लगाए दिखीं।
इस दौरान अनुष्का शर्मा अस्पताल अकेले ही गईं थी। उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली साथ दिखाई नहीं दिए।
बता दें कि अनुष्का की प्रेग्नेंसी का आठवां महीना चल रहा है। अब उनका बेबी बंप काफी बड़ा दिखने लगा है। इतना ही नहीं वजन के साथ उनके गाल भी फूल गए है।
अनुष्का की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी (rab ne bana di jodi) ने 12 साल पूरे कर लिए है। आपको बता दें कि अनुष्का की ये डेब्यू फिल्म थी। उन्हें भी इंडस्ट्री 12 साल पूरे हो गए हैं।
हाल ही में अनुष्का-विराट ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई थी। इस मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम के जरिए बधाई दी थी।
दोनों ने 3 साल पहले 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की थी। कपल ने अपनी शादी बहुत ही सीक्रेट रखी थी। इतना ही नहीं इटली में हुई शादी में दोनों की फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।