- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- इनको देखते ही भड़क गया तैमूर, चिल्लाने लगा जोर-जोर से, प्रेग्नेंट करीना के संभालने पर भी नहीं आया काबू में
इनको देखते ही भड़क गया तैमूर, चिल्लाने लगा जोर-जोर से, प्रेग्नेंट करीना के संभालने पर भी नहीं आया काबू में
मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। वे फिलहाल 7 महीने की प्रेग्नेंट है। प्रेग्नेंसी में भी करीना घर पर आराम करने की बजाए अपने असाइनमेंट्स निपटाने में जुटी हुई हैं। इसके अलावा करीना फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना नहीं भूलती है। वे कभी बड़ी बहन करिश्मा कपूर (karisma kapoor) तो कभी मां बबिता (babita) के घर के बाहर स्पॉट होती रहती है। बीती शाम करीना बेटे तैमूर अली खान (taimur ali khan) के साथ मां के घर पहुंची। जैसे ही करीना बेटे के साथ कार उतरी मीडिया फोटोग्राफर्स उनकी फोटोज क्लिक करने लगे। ये देखते ही तैमूर का पारा चढ़ गया और वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा नॉट अलाउड।

तैमूर और करीना की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जैसे-जैसे तैमूर बड़ा हो रहा है वो चीजों को समझ रहा है और अब वो अपनी फोटोज क्लिक करवाना पसंद नहीं करता है।
करीना बार-बार बेटे तैमूर का हाथ पकड़कर उसे ले जाने की कोशिश करती रही लेकिन वो मानने के लिए ही तैयार था। तैमूर सिर्फ गुस्से में कैमरामैन की तरफ देख रहा था।
करीना जहां बेटे का हाथ पकड़कर उसे अंदर ले जाने की कोशिश कर रही थी वहीं तैमूर हाथ हिलाकर कैमरामैन को फोटोज क्लिक न करने के कह रहा था।
बेटे को संभालने की प्रेग्नेंट करीना की हर कोशिश नाकाम रही। मम्मी का हाथ थामे तैमूर दूसरे हाथ से फोटोग्राफर्स को तरफ देखकर गुस्सा हो रहा था।
तैमूर इतना गुस्सा हो गया था वो मम्मी करीना से हाथ छुड़ाने लगा था। करीना भी बेटे को संभालने की हर कोशिश करती रह। इस मौके पर करीना ने नीले रंग का कफ्तान पहना था और बालों को टाइट बांध रखा था।
करीना ने तैमूर को सेफ्टी के लिए चेहरे पर मास्क लगा रखा था। इस मौके पर तैमूर ने जीन्स और टी-शर्ट कैरी कर रखा था। साथ में तैमूर की नानी बबिता भी साथ थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।