- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- पत्नी प्रियंका से पहले 4 लड़कियों से इश्क फरमा चुके हैं निक, पहली बार इस लड़की को किया था Kiss
पत्नी प्रियंका से पहले 4 लड़कियों से इश्क फरमा चुके हैं निक, पहली बार इस लड़की को किया था Kiss
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस आज यानी की 16 सितंबर को अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 1992 में आज ही के दिन टेक्सास में हुआ था। निक की लाइफ में प्रियंका के आने से पहले भी कई लड़कियां रह चुकी हैं। उनकी लव लाइफ काफी सुर्खियों में रही है। कहा जाता है कि चार लड़कियों के आने के बाद उनकी जिंदगी में देसी गर्ल आईं और वो ही उनकी लाइफ पार्टनर बन गईं। दोनों 2018 में धूम-धाम से शादी रचा ली थी। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर निक की लव लाइफ के बारे में बता रहे हैं।

निक जोनस को पहली बार प्यार स्कूल के दिनों में 14 साल की उम्र में हुआ था। साल 2006 जून से लेकर दिसंबर 2007 तक वो उसके साथ रिलेशनशिप में रहे थे।
निक जोनस का पहला प्यार माइली साइरस थीं, जो कि डिज्नी स्टार और अमेरिकन सिंगर एक्टर्स थीं। निक ने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि माइली वह पहली लड़की थीं जिन्हें उन्होंने kiss किया था। निक ने बताया था कि उन्होंने माइली को हॉलीवुड में कैलिफोर्निया पिज्जा किचन के बाहर Kiss किया था।
इसके बाद निक जोनस की लाइफ में 2008 में फिर एक नई एंट्री हुई। इस बार उन्हें सेलेना गोमेज से प्यार हुआ। सेलेना निक के म्यूजिक वीडियो 'Burnin' Up' का हिस्सा थीं। हालांकि, इनके साथ ही उनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया।
साल 2011, मई में निक जोनस को ऑस्ट्रेलियन सिंगर डेल्टा गुडरेम से प्यार हुआ। 10 महीने मुश्किल से चला यह रिश्ता साल 2012 फरवरी में खत्म हो चुका था। डेल्टा भी उम्र में निक से करीब 8 साल बड़ी थीं।
इसके बाद बताया जाता है कि 2013 में निक को फैशन जगत की पॉपुलर मॉडल ओलिविया कल्पो से प्यार हुआ। हालांकि, दोनों का ये रिश्ता दो साल से ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। 2015 में दोनों अलग हो गए।
इसके बाद अंत में निक की जिंदगी में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हुई। प्रियंका को निक ने ग्रीस में प्रपोज किया था। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी साल 2018 के सबसे चर्चित टॉपिक्स में से एक रही।
प्रियंका-निक के रिलेशनशिप में होने की खबर के सामने आने के कुछ समय बाद ही दोनों के सगाई करने की खबर सामने आई और कुछ ही महीनों बाद दोनों ने शादी कर ली।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं। दोनों के बीच उम्र के गैप को लेकर काफी सुर्खियां रहीं, लेकिन उनकी बॉन्डिंग के बीच यह कभी दीवार नहीं बन सकी।
बता दें कि प्रियंका निक से उम्र में करीब 10 साल बड़ी हैं, लेकिन दोनों बेहद शानदार तरीके से अपनी शादीशुदा जिंदगी को जी रहे हैं और इसे एंजॉय कर रहे हैं। कई मौकों पर दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने के लिए मिली है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।