- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब पहली डेट पर मम्मी की वजह से ये काम नहीं कर पाए थे निक-प्रियंका, अब तक है नाराजगी
जब पहली डेट पर मम्मी की वजह से ये काम नहीं कर पाए थे निक-प्रियंका, अब तक है नाराजगी
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस आज यानी की 16 सितंबर को अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 1992 में टेक्सास में हुआ था। दोनों ही इंडस्ट्री के चहेते कपल हैं। इस कपल ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। इसके बाद से दोनों फैंस को कपल्स गोल्स दे रहे हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर वीडियोज और फोटोज शेयर करके एक-दूसरे पर प्यार जताते रहते हैं। निक के बर्थडे के मौके पर उनकी पहली डेट से जुड़ी याद आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिसे कुछ समय पहले प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया था।

प्रियंका द्वारा वोग (Vogue) को दिए गए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने निक के साथ अपनी पहली डेट के बारे में बताया था और उन्होंने हिंट किया था कि वो इस दौरान थोड़ी निराश हो गई थीं।
इसकी बड़ी वजह उन्होंने बताया था कि वो निक को Kiss करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें सिर्फ पीठ पर थपकी मिली थी।
दरअसल, प्रियंका ने बताया था कि उन्होंने ने निक को घर पर बुलाया था। उस वक्त एक्ट्रेस की मॉम नाइटगाउन पहनकर टीवी देख रही थीं। उन्होंने बताया ता कि कुछ घंटे प्रियंका ने निक के साथ बिताए और आखिर में जाते वक्त निक ने उनकी बस पीठ पर थपकी दी।
निक भी इस बात को कन्फर्म कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि Kiss नहीं हो पाई थी। कुछ भी नहीं हुआ था। इस पर प्रियंका ने कहा कि पीठ पर थपकी जरूर मिली थी। निक ने बताया था कि प्रियंका आज तक इस बात से नाराज हैं कि निक ने उन्हें Kiss नहीं किया था।
निक ने एक्ट्रेस को Kiss ना कर पाने की वजह बताई थी कि उनकी मॉम (प्रियंका की मॉम) घर पर थीं। उन्हें लगा कि पहली ही रात में ऐसा करना उनके सम्मान के खिलाफ होगा।
निक की सम्मान वाली बात सुनने के बाद प्रियंका ने जवाब दिया था कि 'अगर उनसे पूछा जाए तो कुछ ज्यादा ही सम्मान हो गया था।'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।