- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- पहली सालगिरह के 21 दिन पहले प्रियंका के पति ने बनाया सेलिब्रेशन प्लान, पत्नी को देंगे सरप्राइज
पहली सालगिरह के 21 दिन पहले प्रियंका के पति ने बनाया सेलिब्रेशन प्लान, पत्नी को देंगे सरप्राइज
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को एक दिसंबर को एक साल हो जाएगा। कपल ने जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में दो रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने 4 वेडिंग रिसेप्शन ऑर्गेनाइज किए थे। शादी की पहली सालगिरह को लेकर निक जोनस ने बड़ा खुलासा किया है। निक ने बताया कि शादी की सालगिरह के लिए उन्होंने पत्नी प्रियंका के लिए खास प्लानिंग की है। हालांकि, उन्होंने अपनी प्लानिंग का खुलासा नहीं किया।
14

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए निक ने बताया, 'मैं अभी नहीं बताऊंगा कि सालगिरह को किस तरह से सेलिब्रेट करेंगे क्योंकि प्रियंका के लिए ये सरप्राइज है। मैं कुछ दिनों के लिए टूर से छुट्टी लूंगा। ये साल बेहतरीन गया।'
24
निक ने बताया, 'मुझे ऐसा लगता है कि हम दोनों बतौर पति-पत्नी जल्दी एडजस्ट हो गए। उम्मीद करता हूं आने वाले साल में हम लोगों के पास एक-दूसरे के लिए और ज्यादा समय हो, लेकिन काम में व्यस्त रहना कोई बुरी बात नहीं है।'
34
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त दिल्ली में हैं और फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग कर रही हैं।
44
बता दें कि प्रियंका पति निक से 10 साल बड़ी हैं। प्रियंका ने अपनी शादी की फोटोज एक मैगजीन को बेची थी, जिसके एवज में उन्हें करीब 18 करोड़ 12 लाख रुपए मिले थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos