- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- प्रियंका की जेठानी ने खोला ये राज, बताया था जब हम शादी में भारत गए तो हमारे साथ हुआ ऐसा व्यवहार
प्रियंका की जेठानी ने खोला ये राज, बताया था जब हम शादी में भारत गए तो हमारे साथ हुआ ऐसा व्यवहार
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) और निक जोनस (nick jonas) की शादी की आज दूसरी सालगिरह हैं। दोनों एक और दो दिसंबर, 2018 को हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। ये शादी जोधपुर के उमैद भवन पैलेस (umaid bhawan palace) में हुई थी। कपल की शादी का कार्यक्रम चार दिन चला था। उमैद भवन पैलेस में हुई इस भव्य शादी में देश-विदेश से कई मेहमान शामिल हुए थे। मेहमानों के आने के लिए खास तौर पर हैली पैड बनाया गया था। संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इस शादी में शामिल होने प्रियंका का पूरा ससुराल पक्ष आया था। हालांकि, प्रियंका की शादी के दौरान उनके जेठ की शादी नहीं हुई थी, बावजूद इसके उनकी होने वाली जेठानी सोफी टर्नर (sophie turner) प्रियंका की रॉयल वेडिंग में शामिल हुई थी। बता दें कि प्रियंका शादी के बाद ज्यादातर विदेश में ही रहती है। कभी-कभी वे इंडिया आती रहती है।

कुछ महीने पहले सोफी ने एक इंटरव्यू में देवरानी प्रियंका की शादी, व्यवस्थाओं और उनके साथ हुए व्यवहार को लेकर बात की थी।
सोफी ने एले यूएस को दिए इंटरव्यू में बताया था- हम जब निक और प्रियंका की शादी के लिए भारत गए थे तो हमारे साथ एकदम शाही लोगों की तरह व्यवहार किया गया था। प्रियंका को भारत में पूजा जाता है। अपने इंटरव्यू में सोफी ने देवरानी प्रियंका की तारीफों के खूब पुल बांधे।
सोफी ने बताया था- इंडिया में प्रियंका को लेकर लोगों में एक तरह से दीवानगी है। आपको खुद को याद दिलाना होगा कि वह 20 साल से बॉलीवुड में हैं। वह भारत में एक फेमस हस्ती हैं। जब हम वहां निक और उनकी शादी के लिए गए थे तो हमारे साथ बिल्कुल शाही अंदाज में व्यवहार किया गया था। उनकी वहां पूजा की जाती है। अपने इंटरव्यू में सोफी ने प्रियंका के परिवार के बारे में भी कई बातें कीं।
सोफी ने जोनास फैमिली के बारे में बात करते हुए कहा था- वो लोग बहुत अच्छे इंसान हैं। ऐसा लगता है जैसे वह हमसे केवल 10 मिनट की दूरी पर ही रहते हैं। भले ही केविन जोनास और डेनियल जोनास न्यू जर्सी में रहते हों, लेकिन हम उनसे हमेशा मिलते हैं। ऐसा लगता है कि हम एक बड़ा परिवार हैं, क्योंकि घर के सभी लड़के बेस्ट फ्रेंड्स की तरह हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सगाई के बाद ही चर्चा होने लगी थी कि प्रियंका अमेरिका या यूरोप में किसी जगह पर शादी कर सकती हैं लेकिन जब वह निक के साथ जोधपुर पहुंची और उमैद भवन को शादी के लिए फाइनल कर दिया तो सभी हैरान रह गए।
प्रियंका-निक की क्रिश्चियन वेडिंग में 18 फीट ऊंचा केक बनाया गया था। अब इस केक की फोटो सामने आई तो लोग हैरान रह गए। निक ने मेहमानों की खातिरदारी के लिए कुवैत और दुबई से अपने पर्सनल शेफ को बुलाया था। उन्हीं शेफ ने ये केक बनाया। शादी में मेहमानों को लजीज व्यंजन परोसने का जिम्मा ताज होटल के 50 से ज्यादा शेफ को दिया गया था।
प्रियंका ने दुनियाभर के टॉप टूरिस्ट प्लेसेज के ऑफर्स को ठुकरा कर उमैद भवन को चुना था। प्रियंका ने शादी के ठीक पांच साल पहले यह तय कर लिया था कि वह उमैद भवन में शादी करेंगी। 2013 को वे झारखंड के जाने माने खनन व्यवसायी रमेश प्रसाद साव के बेटे रोहित और बनारस के एक बिजनेसमेन की बेटी गौरी की शादी में शिरकत करने जोधपुर आई थीं। यह शाही शादी उमैद भवन में ही हुई थी।
प्रियंका को उमैद भवन की भव्यता, राजसी स्वागत सत्कार और खूबसूरती भा गई थी। प्रियंका ने इस दौरान होटल के प्रबंधन से उमैद भवन के बारे में बात भी की थी।
पांच साल बाद प्रियंका उसी आलीशान महल में दुल्हन बनीं। खबरों की मानें तो 4 दिन तक उमैद भवन को बुक करने के लिए प्रियंका-निक ने 3.3 करोड़ रुपए दिए थे। एक अमेरिकी वेबसाइट के अनुसार इस शादी में करीब 4 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हुए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।