- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 10 साल छोटे पति संग रिश्ते पर प्रियंका का खुलासा, बताया शादी के बाद कैसे बढ़ी दोनों की नजदीकियां
10 साल छोटे पति संग रिश्ते पर प्रियंका का खुलासा, बताया शादी के बाद कैसे बढ़ी दोनों की नजदीकियां
मुंबई. लॉकडाउन और कोरोना के चलते जहां देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार में धीमापन और लोगों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, कपल्स के लिए ये वक्त काफी बेहतरीन साबित हुए। जिन्हें अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने का वक्त नहीं मिलता था, उन्हें टाइम मिला। ऐसे में बी-टाउन की पसंदीदा जोड़ी प्रियंका-निक के लिए भी लॉकडाउन का वक्त अच्छा सबित हुआ। शादी के बाद इस वक्त ने दोनों के बीच नजदीकियों को बढाया है। 10 साल छोटे पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं प्रियंका...

प्रियंका लॉकडाउन के बाद से 10 साल छोटे पति संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर पति के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। दोनों के बीच शानदार बॉन्ड देखने के लिए मिलता है।
पिछले कुछ महीने से कोरोना के मद्देनजर प्रियंका काफी सतर्क हैं और वो काम पर फोकस करने के साथ-साथ इस पीरियड को घर पर हसबेंड संग स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भी उन्होंने निक संग अपनी क्लोज बॉन्डिंग के बारे में बताया।
प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ये पीरियड उनके और निक के लिए सिल्वर लाइनिंग साबित हुआ है। प्रियंका ने कहा कि इस पीरियड में ही दोनों को इतना समय मिल पाया कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ पाए।
प्रियंका ने ये भी कहा कि बिजी शेड्यूल की वजह से उन दोनों को साथ में वक्त बिताने के लिए इतना समय कभी नहीं मिल पाता था। मगर, अब ऐसा मुमकिन हो पाया है। उन्हें इस बात की भी खुशी है कि इतना समय निक के साथ बिताने के बाद भी वो उन्हें उसी तरह पसंद करती हैं जैसे पहले करती थीं।
प्रियंका ने आगे कहा कि उन्होंने खुद को एक्सप्लोर करने के साथ-साथ अपनी फिटनेस, हेल्थ और डाइट का पूरा ख्याल रखा।
बता दें, निक प्रियंका से उम्र में 10 साल छोटे हैं, लेकिन दोनों के प्यार के बीच उम्र कभी भी रोड़ा नहीं बनी है। प्रिंयका-निक ने 2 दिसंबर, 2018 को जोधपुर के उमेद भवन में शादी की थी।
वहीं, अगर प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैट्रिक्स 4' को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म साल 2021 में रिलीज की जाएगी।
इसके अलावा एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी। इन दिनों इस मूवी की शूटिंग भी जारी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।