- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कभी राजकुमार राव पैदल भागकर गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से मिलने पहुंचे थे जुहू, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी
कभी राजकुमार राव पैदल भागकर गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से मिलने पहुंचे थे जुहू, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी
मुंबई. राजकुमार राव ने शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनका जन्म हरियाणा के गुरुग्राम में 31 अगस्त, 1984 को हुआ था। उनका असली नाम राज कुमार यादव है। एक्टर में अपने कॅरियर की शुरुआत फिल्म 'लव सैक्स और धोखा' (2010) में की थी। यहीं उनकी मुलाकात पत्रलेखा से हुई थी।
| Published : Aug 31 2019, 05:26 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
14
)
एक इंटरव्यू में पत्रलेखा ने बताया था कि जब उन्होंने राजकुमार राव को लव सेक्स और धोखा में देखा तो उन्हें वो एक अजीब से लड़के से लगे थे। वहीं राजकुमार राव का पत्रलेखा को लेकर कहना था कि उन्होंने देखते ही तय कर लिया था कि वो उन्हीं से शादी करेंगे।
24
पत्रलेखा ने आगे बात करते हुए कहा कि बाद में समझ आया कि राजकुमार कितने अलग और प्यारे हैं। अब वो उनके एक्टिंग को लेकर जुनून की कायल हैं। फिल्म 'सिटी लाइट' में दोनों ने साथ में काम किया, जिसके बाद दोनों का नाम एक-दूसरे जुड़ा।
34
पत्रलेखा ने इंटरव्यू में कई खुलासे किए थे कि राजकुमार उनसे जब भी मिलने के लिए आते थें तो अधिकतर लेट हो जाते थें। लेकिन एक बार वह ट्रैफिक जाम में फंस गए थे। उन्होंने कैब को एयरपोर्ट के पास रोक दिया और पैदल जुहू के लिए भागे जोकि वास्तव में उनके लिए दिल चुरा लेने वाला मोमेंट था।
44
दोनों 9 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, राजकुमार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जल्दी कोई बात नहीं करते हैं।