- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- नौ लक्खा हार-गुलाबी लहंगा पहन बेटे की बरात में पहुंची नीतू सिंह, देखें रणबीर कपूर की मां की लेटेस्ट PHOTOS
नौ लक्खा हार-गुलाबी लहंगा पहन बेटे की बरात में पहुंची नीतू सिंह, देखें रणबीर कपूर की मां की लेटेस्ट PHOTOS
मुंबई. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कुछ देर बाद अपनी दुल्हनिया आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ सात फेरे लेंगे। कपूर खानदान से जुड़े सदस्य वेडिंग वेन्यू पर पहुंचने लगे है। इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी बीच दूल्हे रणबीर की मां नीतू सिंह (Neetu Singh) की फोटोज सामने आई है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आर रही है। बेटे की शादी में शामिल होने सजधज कर पहुंची नीतू ने फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि नीतू ने नौ लक्खा हार पहन रखा है। इसके साथ ही उन्होंने गुलाबी लहंगा के साथ पीला दुपट्टा कैरी किया है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। नीते के साथ उनकी बेटी रिद्धिमा सहानी भी। वे भी गोल्डन लहंगे में खूबसूरत नजर आ रही है। नीचे देखें नीतू सिंह और बेटी रिद्धिमा कपूर की कुछ शानदार फोटोज...

नीतू सिंह बेटी रिद्धिमा साहनी के साथ बेटे रणबीर कपूर की शादी में शामिल होने वास्तु अपार्टमेंट पहुंच गई है। जब वे घर से निकली तो कैमरामैन ने उन्हें क्लिक किया था।
नीतू सिंह गुलाबी और पीले रंग का लहंगा पहने बेहद खूबसूरत नजर आई। वे अपनी बेटे रणबीर कपूर की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड है।
नीतू सिंह के चेहरे की गुलाबी रंगत बता रही है कि वे अपने बेटे रणबीर कपूर को दूल्हा बनते देख कितनी खुश है। इतना ही नहीं आलिया भट्ट उनकी बहू बनने जा रही है, इस बात को लेकर वे काफी एक्साइटेड है।
नीतू सिंह के साथ उनकी बेटी रिद्धिमा सहानी और नातिन समायरा भी नजर आई। रिद्धिमा भाई की शादी में गोल्डन लहंगा पहने नजर आई।
रिद्धिमा सहानी की चेहरे की चमक बता रही है कि वे भाई रणबीर कपूर की शादी में कितनी खुश है। उन्होंने अपने गोल्डन लहंगा के साथ हैवी नेकलेस भी कैरी कर रखा था।
आपको बता दें कि रिद्धिमा सहानी खुद ज्वैलरी डिजाइनर है और दिल्ली में उनके अच्छा खासा बिजनेस भी है। वे ऑनलाइन भी ज्वैलरी सेल करती है।
रिद्धिमा सहानी की डिजाइनर की हुई ज्वैलरी बॉलीवुड सेलेब्स भी पसंद करते हैं। उनके इंडस्ट्री में कई बड़े क्लाइंट्स भी है। उनकी डिजाइन को भी काफी पसंद किया जाता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।