- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- भाई के वेडिंग रिसेप्शन में मां के साथ दिखे रणबीर, कपूर फैमिली के संग एक ही फ्रेम नजर आईं आलिया
भाई के वेडिंग रिसेप्शन में मां के साथ दिखे रणबीर, कपूर फैमिली के संग एक ही फ्रेम नजर आईं आलिया
मुंबई. रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे अरमान जैन की शादी सोमवार को अनीशा मल्होत्रा के साथ हुई। ऐसे में इनकी शादी का वेडिंग रिसेप्शन 4 फरवरी को रखा गया था, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। शादी में रणबीर कपूर और उनकी फैमिली नहीं पहुच पाई थी।
19

लेकिन, अब रणबीर कपूर मां नीतू सिंह के साथ रिसेप्शन में पहुंचे थे। इस दौरान ऋषि कपूर नहीं दिखे। हालांकि, नीतू सिंह और रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट जरूर नजर आईं।
29
आलिया भट्ट ने कपूर फैमिली के साथ पोज भी दिए और अब उनकी कपूर फैमिली के साथ एक ही फ्रेम में फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
39
आलिया भट्ट ने रिसेप्शन में मांग टीका और लाइट सिल्वर पिंक कलर का लहंगा कैरी किया था। इस दौरान वो बेहद खूबसूरत दिख लग रही थीं।
49
वहीं, रणबीर कपूर ने ब्लू कलर की शेरवानी और साथ में व्हाइट कलर का पायजामा के साथ ब्लैक शूज पहना हुआ था और फोटो क्लिक कराते समय एक दम डीसेंट ब्वॉय की तरह हाथ बांधकर पोज देते नजर आए।
59
इसके साथ ही नीतू सिंह ने डिजाइनिंग ब्लू कलर की लॉन्ग कुर्ती पहनी हुई थी। इस दौरान खूबसूरती के मामले में वो भी किसी से कम नहीं लग रही थीं।
69
बहरहाल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर इवेंट्स और फंक्शन्स में साथ देखा जाता रहा है। कहा जाता है कि दोनों के बीच नजदीकियां फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान आई।
79
फिल्म की शूटिंग से वक्त निकालकर दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताया और लंच पर भी जाया करते थे। वहीं, अगर एक्टर्स के वर्कफ्रंट की बात की जाए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।
89
अपनी दुल्हन के साथ अरमान और लहंगे में करीना कपूर का दिखा ग्लैमरस लुक।
99
आलिया भट्ट।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos