- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब 15 साल की रेखा को एक्टर ने जबरन 5 मिनट तक किया था kiss तो रोकने की बजाय लोगों ने पीटी थी ताली
जब 15 साल की रेखा को एक्टर ने जबरन 5 मिनट तक किया था kiss तो रोकने की बजाय लोगों ने पीटी थी ताली
मुंबई. बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस कही जाने वाली रेखा आज अपना यानी कि 10 अक्टूबर को अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था। वर्तमान समय में वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। फैंस क्या एक्टर्स तक उनकी एक झलक पाने का इंतजार करते हैं। रेखा ने बहुत ही छोटी उम्र में करियर की शुरुआत की थी।

रेखा जब 15 साल की छोटी थीं तो वो फिल्म 'अनजाना सफर' की शूटिंग कर रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान उनके को-एक्टर बिस्वजीत ने उन्हें जबरन 5 मिनट तक KISS किया था, जिसके कारण वो सेट पर ही रो पड़ी थीं। एक्ट्रेस की निजी जिंदगी से जुड़ी बातों का खुलासा यासीर उस्मान की किताब 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' में किया गया था।
फिल्म 'अनजाना सफर' के दौरान रेखा महज 15 साल की थी, लेकिन कहा जाता है कि इस मूवी में एक रोमांटिक गाने के लिए रेखा और बिस्वजीत को एक किसिंग सीन करना था, जिसके बारे में एक्ट्रेस को मेकर्स ने कोई भी जानकारी नहीं दी थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सीन रेखा को परेशान करने के लिए रखा गया था। हालांकि, जब सब कुछ तैयार कर लिया गया और फिर डायरेक्टर के एक्शन बोलने के साथ ही बिस्वजीत ने रेखा को किस करना शुरू किया, जो 5 मिनट तक चला।
इसी दौरान रेखा की आंखों में आंसू आ गए और वहां मौजूद सभी लोग तालियां पीट रहे थे। वो इसके खिलाफ आवाज भी उठाना चाहती थीं, लेकिन अंजाम के डर से उन्होंने ऐसा नहीं किया।
रेखा के इस किसिंग सीन को लेकर बाद में इतना विवाद हो गया था कि सीधे कोर्ट तक पहुंच गया था। सेंसर बोर्ड ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। यहां तक कि, विवाद इतना बढ़ गया था कि अमेरिका की 'लाइफ मैग्जीन' ने इस पर कवर स्टोरी छापी थी, जिसका टाइटल था- 'द किसिंग क्राइसिस ऑफ इंडिया।'
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि रेखा मुमताज और जितेंद्र की दीवानी थीं। एक बार तो ऐसा हुआ था कि जितेंद्र की शूटिंग देखने के लिए एक्ट्रेस को पुलिस को डंडे भी खाने पड़े थे।
इसके साथ ही किताब 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' में उनके और विनोद मेहरा के अफेयर का खूब जिक्र हैं। उस वक्त दोनों के अफेयर की चर्चा भी जोरों पर थी। बताया जाता है कि दोनों 3 साल तक रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, रेखा ने कभी इन सब बातों का कभी जिक्र नहीं किया।
फोटो सोर्स- गूगल।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।