- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 9 साल के करियर में रिया चक्रवर्ती नहीं दे पाईं एक भी हिट फिल्म, फिर भी हैं करोड़ों की मालकिन
9 साल के करियर में रिया चक्रवर्ती नहीं दे पाईं एक भी हिट फिल्म, फिर भी हैं करोड़ों की मालकिन
मुंबई। कभी सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) 29 साल की हो गई हैं। 1 जुलाई, 1992 को बेंगलुरू में जन्मीं रिया ने करियर की शुरुआत 2012 में आई तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से की थी। हालांकि, उन्हें सालभर बाद ही 2013 में फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' से बॉलीवुड डेब्यू किया। रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती बंगाली, जबकि मां संध्या कोंकणी मूल की हैं। रिया चक्रवर्ती के ओवरऑल करियर की बात करें तो उन्होंने 9 साल के करियर में कुल 8 फिल्में की हैं। लेकिन बावजूद इसके उनके पास मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी है। रिया के पास मुंबई में दो फ्लैट हैं। एक प्रॉपर्टी खुदके तो दूसरी पिता के नाम पर..

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया के पास अपने नाम की केवल एक ही प्रॉपर्टी है। यह प्रॉपर्टी मुंबई के खार में करीब 85 लाख रुपए की है, जिस पर 60 लाख रुपए का हाउसिंग लोन है। यह प्रॉपर्टी 550 स्क्वेयर फीट पर फैली है।
इसके अलावा जो दूसरी प्रॉपर्टी है, वो रिया के पिता के नाम पर है। इसे साल 2012 में खरीदा गया था और 2016 में पजेशन मिला था। इसकी कीमत 60 लाख रुपए है। यह रायगढ़ के उल्वे में स्थित है और 1130 स्क्वेयर फीट में फैली हुई है।
रिया चक्रवर्ती के पिता आर्मी में डॉक्टर हैं, जबकि मां हाउसवाइफ हैं। आर्मी में होने की वजह से रिया की स्कूलिंग अंबाला कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई। रिया का एक भाई भी है, जिसका नाम शोविक है। सुशांत के पिता ने इन चारों पर ही धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।
वैसे, रिया के करियर की शुरुआत 2009 में तब हुई जब उन्होंने एमटीवी के रियलिटी शो 'टीन दीवा' में पार्टिसिपेट किया और फर्स्ट रनर अप बनी थीं। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में एमटीवी का वीडियो जॉकी बनने के लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गईं।
रिया ने वीजे रहते हुए 'एमटीवी वास्सअप', 'कॉलेज बीट' और 'टिकटैक' जैसे प्रोग्राम होस्ट किए। टीवी प्रोग्राम होस्ट करने के बाद रिया ने एक्टिंग करने की सोची। हालांकि इस दौरान वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं।
बाद में रिया ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी और 2012 में तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से एक्टिंग फील्ड में आ गईं। इसमें उन्होंने निधि का रोल निभाया था। इसके बाद 2013 में रिया को बॉलीवुड फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' में काम मिल गया। इसमें उन्होंने जसलीन का रोल निभाया। हालांकि फिल्म फ्लॉप रही।
इसके बाद 2014 में आई रिया चक्रवर्ती की तीसरी फिल्म सोनाली केबल भी सुपरफ्लॉप रही। फिर रिया को लगातार 3 साल तक कोई काम नहीं मिला।
फिर 2017 में उन्हें ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘दोबारा: सी योर ईविल’ जैसी फिल्मों में कैमियो (छोटा रोल) मिला लेकिन यह फिल्में भी नहीं चल सकीं। इसके बाद 2017 में आई 'बैंक चोर' और 2018 में आई 'जलेबी' में रिया को बतौर लीड एक्ट्रेस काम मिला, लेकिन फिल्में फिर भी नहीं चलीं।
रिया ने पिछले 9 सालों में (2012 से 2021) कुल जमा 8 फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी एक भी फिल्म हिट नहीं हुई। हालांकि रिया के पिछले दो साल के इनकम टैक्स रिटर्न को देखें तो उनकी सालाना कमाई करीब 14 लाख रुपए के आसपास है। यह प्रॉपर्टी रिया ने कैसे बनाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब भी इस मामले की जांच कर रहा है। रिया पर सुशांत के 15 करोड़ रुपए हड़पने का भी आरोप है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।