- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- ऋषि कपूर ने किया था बेटी का कन्यादान तो विदाई में पूरे टाइम रणबीर कपूर ने थाम रखा था बहन का हाथ
ऋषि कपूर ने किया था बेटी का कन्यादान तो विदाई में पूरे टाइम रणबीर कपूर ने थाम रखा था बहन का हाथ
मुंबई. ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के बारे में कम ही लोगों को पता है। वैसे, रिद्धिमा बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर अपनी फैमिली बिजी रहती हैं। 25 जनवरी को रिद्धिमा की शादी को 14 साल पूरे हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की कुछ अनसीन फोटोज वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में ऋषि कपूर बेटी रिद्धिमा का कन्यादान करते दिख रहे हैं। वहीं रणबीर कपूर शादी में पूरे टाइम बहन के साथ नजर आए थे। बता दें रिद्धिमा, रणबीर से बड़ी है।
17

आपको बता दें कि बहन की विदाई के समय रणबीर पूरे टाइम रिद्धिमा का हाथ थामे रहे थे। रिद्धिमा ने 25 जनवरी, 2006 को अपने पुराने दोस्त और दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की।
27
दोनों की मुलाकात 1997 में लंदन में हुई थी। इसके बाद 2001 में दोनों मुंबई में एक शादी के दौरान मिले।
37
एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया। तब रणबीर का बॉलीवुड डेब्यू भी नहीं हुआ था। लेकिन इनकी शादी और शादी के फंक्शन में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की थी।
47
रिद्धिमा की शादी में सलमान खान, श्रीदेवी, श्वेता नंदा, रेखा, बच्चन फैमिली और खान फैमिली सहित स्टार्स शामिल हु थे।
57
बता दें कि 23 मार्च, 2011 को रिद्धिमा ने बेटी समायरा को जन्म दिया। बेटी होने के बाद भी रिद्धिमा ने अपना बिजनेस नहीं छोड़ा।
67
कभी भी एक्ट्रेस न बनने की चाह रखने वाली रिद्धिमा का फैशन जूलरी डिजाइनिंग में रहा है। रिद्धिमा ने फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया है और आज फैशन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है। बता दें कि रिद्धिमा करीब 182 करोड़ रुपए की मालकिन हैं।
77
वैसे तो कपूर खानदान की कई बेटियों ने बॉलीवुड में राज किया लेकिन रिद्धिमा इन सबके अपोजिट लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। शुरुआत से ही रिद्धिमा में एक्ट्रेस बनने की चाहत नहीं थी। यही वजह थी कि उन्होंने अपना करियर ज्वैलरी डिजाइनिंग में बनाने का फैसला किया। रिद्धिमा पिछले कई सालों से 'आर जूलरी' नाम के ब्रैंड को संभाल रही हैं। उनकी कंपनी का टर्नओवर करोड़ों में है। अक्टूबर, 2017 में उन्हें "दिल्ली के टॉप 25 प्रभावशाली बिजनेसपर्सन' की लिस्ट में शामिल किया गया।
Latest Videos