- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- सचिन तेंडुलकर के घर में विराजे विघ्नहर्ता, बेटी और पत्नी के साथ उतारी गणपति बप्पा की आरती, PHOTOS
सचिन तेंडुलकर के घर में विराजे विघ्नहर्ता, बेटी और पत्नी के साथ उतारी गणपति बप्पा की आरती, PHOTOS
मुंबई। देशभर में शनिवार से 10 दिनी गणेशोत्सव शुरू हो गया। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के चलते गली-मोहल्लों में गणेश स्थापना नहीं की गई है, लेकिन लोगों ने अपने-अपने घरों में गणपति बप्पा विराजे। बॉलीवुड सेलेब्स के साथ ही क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने भी गणपति स्थापना की। सचिन ने अपने घर में बेटी सारा और पत्नी अंजली के साथ गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान सचिन जहां मरून कलर के कुर्ते-पजामे में दिखे वहीं उनकी पत्नी पिंक सूट और बेटी यलो कलर के सूट में नजर आई।

बेटी सारा और पत्नी अंजलि के साथ गणपति बप्पा की आरती करते सचिन तेंडुलकर।
हाथ जोड़कर गणपति बप्पा से प्रार्थना करते सचिन तेंडुलकर, पास ही बैठी हैं पत्नी अंजली।
कंगना रनोट और शिल्पा शेट्टी ने ऐसे की गणपति बप्पा की पूजा।
एकता कपूर ने भी भाई तुषार, मां शोभा कपूर, भतीजे लक्ष्य और बेटे रवि के साथ मनाई गणेश चतुर्थी।
गणपति बप्पा के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करते वरुण धवन।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।