- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- शादी में दामाद और नाती के साथ एक ही फ्रेम में दिखे करीना के पापा, बेटी संग पहुंचीं ऐश्वर्या
शादी में दामाद और नाती के साथ एक ही फ्रेम में दिखे करीना के पापा, बेटी संग पहुंचीं ऐश्वर्या
मुंबई। करीना और करिश्मा कपूर की बुआ रीमा जैन के बड़े बेटे अरमान जैन ने सोमवार को अनीशा मल्होत्रा के साथ 7 फेरे लिए। इस मौके पर करीना और करिश्मा के पापा रणधीर कपूर दामाद सैफ अली खान और नाती तैमूर के साथ एक ही फ्रेम में नजर आए। फोटो में रणधीर की दोनों बेटियां भी साथ दिखीं। वहीं शादी में बेटी आराध्या के साथ पहुंचीं ऐश्वर्या राय भी बेहद खूबसूरत नजर आईं। शादी में ऐश्वर्या जहां ऑफ व्हाइट लहंगे में दिखीं तो वहीं बेटी आराध्या रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं। बता दें कि अरमान जैन की मेहंदी और संगीत शनिवार और रविवार को हुए थे, जिसमें करीना कपूर नहीं पहुंच पाई थीं।
18

अरमान जैन की शादी में ससुर रणधीर कपूर के साथ एक ही फ्रेम में दिखे सैफ अली खान। साथ में हैं तैमूर, करिश्मा और करीना। दूसरी ओर बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या राय।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
बहन करिश्मा के साथ करीना कपूर। दूसरी ओर अरमान और अनीशा।
38
अरमान जैन की शादी में पहुंचीं आदर जैन की गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया।
48
बेटी अनन्या पांडे और पत्नी भावना के साथ चंकी पांडे।
58
ग्रीन कलर के लहंगे में दिखा अमृता अरोड़ा का ये अंदाज।
68
बेटे और बहू के साथ नितिन मुकेश।
78
अनिल कपूर के भांजे मोहित मारवाह और उनकी पत्नी। दूसरी ओर बोनी कपूर।
88
भाई की शादी में इस अंदाज में नजर आईं करीना कपूर।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos